ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस न सदन में दिख रही है, न जनता के बीच: दिलीप घोष
न्यूटाउन, 27 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर बयान देते हुए ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा नेताओं के खिलाफ हो रही कानूनी कार्रवाई, ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन, लोकसभा में आने वाले विधेयकों और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस-सपा गठबंधन को लेकर अपनी बात रखी।
भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पूछे गए सवाल पर पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि नेता चाहे किसी भी राजनीतिक दल का हो, यदि वह कानून के दायरे से बाहर जाकर कोई काम करता है, तो कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा, "शायद वही प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि, मुझे इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है।"
ममता बनर्जी की ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों और उसके विरोध प्रदर्शन पर दिलीप घोष ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस न तो समाज में दिखाई दे रही है और न ही सदन में। पार्टी के नेता फिलहाल अदालत और चुनाव आयोग के चक्कर लगा रहे हैं और अब उसी में उलझकर रह जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जनता ने ममता बनर्जी की ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस को विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए वोट दिया था, लेकिन पार्टी के नेता सदन में नजर नहीं आ रहे हैं। इसके बजाय वे आयोग के कार्यालय में जाकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
दिलीप घोष ने ममता बनर्जी की ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ पार्टी चुनाव आयोग को 'वोट चोर, गद्दी छोड़' कह रही है, वहीं दूसरी तरफ अपने राजनीतिक भविष्य को बचाने के लिए उसी चुनाव आयोग के कार्यालय में धरने पर बैठ रही है।
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की यह स्थिति उसके शासनकाल में किए गए कामों का परिणाम है। पार्टी ने सत्ता में रहते हुए जो कुछ किया, आज उसी का नतीजा उसे भुगतना पड़ रहा है।
लोकसभा में आगामी विधेयकों को लेकर दिलीप घोष ने कहा कि संसद में विधेयक लाना और उन पर चर्चा करना सदन की प्रक्रिया का हिस्सा है। समाज में सुधार के लिए जो भी जरूरी कदम उठाना आवश्यक है, सरकार को वे कदम जरूर उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे फैसलों से समाज में सुधार आएगा और लोगों में जागरूकता बढ़ेगी।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार इस दिशा में कार्रवाई कर रही है, जबकि पहले इस तरह के कदम नहीं उठाए गए थे।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को लेकर भी दिलीप घोष ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कांग्रेस को ऐसी सीटें नहीं देंगे, जहां से पार्टी के जीतने की संभावना हो।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "अखिलेश कांग्रेस को कोई ऐसी सीट नहीं देंगे, जिस पर वह जीत सके। चाहे कांग्रेस को 25 सीटें दें या 50, उन्हें ऐसी सीटें दी जाएंगी, जहां भाजपा की जीत पक्की होगी। कांग्रेस को भी मजबूरी में यही स्वीकार करना पड़ेगा।"
--आईएएनएस
एसएके/एएस

