Samachar Nama
×

मालाड में हिंदू महिला को धमकाने का आरोप, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की

मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा मुंबई के मलाड के मालवणी में एक महिला से मुलाकात करने पहुंचे। महिला ने आरोप लगाया था कि घर के सामने किए गए अवैध निर्माण और एक खास समुदाय के लोगों द्वारा उसका दरवाजा बंद कर दिया गया था।

मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि दो मुस्लिम युवक एक हिंदू महिला को धमकी दे रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। बिल्डिंग के अंदर जिस तरह से जानवरों को काटा जा रहा है, वह भी बिना किसी अनुमति के हो रहा है, उसके खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करेगी।

उन्होंने कहा कि मालाड के मालवणी में दो मुस्लिम युवक एक हिंदू महिला को धमका रहे थे। उनके खिलाफ पहले से ही केस दर्ज है। यहां हिंदुओं को धमकाकर भगाने की घटनाएं हो रही हैं। विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने मौके पर जाकर मदद की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। मैंने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की है।

हालांकि, उन्होंने एफआईआर को लेकर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि एफआईआर तो दर्ज हो गई है, लेकिन जिन धाराओं को लगाया जाना चाहिए था, वे नहीं लगाई गईं। दोषियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। हम पुलिस स्टेशन जाएंगे। यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इस तरह की घटना यहां दोबारा न हो।

उन्होंने यह भी कहा कि सबको पता है कि कौन यहां आकर बसा और किसने बसाया है, किसने जमीनों पर कब्जा किया है। सरकार जमीनें खाली करवाएगी।

मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि यहां हिंदुओं को झूठी शिकायतें करके परेशान किया जाता है। हमने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भी दे दी है। दबाव और दादागिरी खत्म होनी चाहिए। अगर कार्रवाई नहीं होती है तो हम फिर यहां वापस आएंगे।

वहीं, पीड़िता ने कहा कि शौकत नाम का शख्स दरवाजा नहीं खोलने दे रहा था। लगभग एक साल से वह बंद था। वह कब्जा करना चाहता था। महिला ने कहा कि मैं बस यही चाहती हूं कि मुझे दरवाजा खोलने में किसी तरह की कोई दिक्कत न आए।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Share this story

Tags