Samachar Nama
×

माखनलाल सरकार ने की पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना, उद्योगपति विजय कलंत्री ने प्रधानमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई

माखनलाल सरकार ने की पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना, उद्योगपति विजय कलंत्री ने प्रधानमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई
माखनलाल सरकार ने की पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना, उद्योगपति विजय कलंत्री ने प्रधानमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता माखनलाल सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। इस अवसर पर आईएएनएस ने उनसे खास बातचीत की।

माखनलाल सरकार ने कहा, "प्रधानमंत्री को जरूर बधाई मिलनी चाहिए; खासकर उनके किए गए कामों के लिए मैं उन्हें दिल से बधाई देता हूं कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर या अंदरूनी चुनौतियों से निपटते हुए एक के बाद एक मुश्किलों का सामना किया और लगातार आगे बढ़ते रहे।"

माखनलाल सरकार ने कहा, "उनका (पीएम मोदी) राजनीतिक करियर बहुत लंबा रहा है। वे 15 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। प्रधानमंत्री के तौर पर भी आज वे 15 साल पूरे कर रहे हैं। मुझे नहीं पता कि वे 2029 में चुनाव लड़ेंगे या नहीं। अगर वे लड़ते हैं, तो यह भारत के लिए फायदेमंद होगा।"

माखनलाल सरकार ने कहा, "मैंने पीएम मोदी को जो संदेश दिया था, वह 'सोनार बांग्ला' के लिए उन छह मांगों के बारे में था जिनका जिक्र सुवेंदु अधिकारी ने किया था। अगर मोदी बंगाल के औद्योगिक विकास की जिम्मेदारी लें, तो वे तीन साल के अंदर 'सोनार बांग्ला' का सपना पूरा कर देंगे। बधाई के इस संदेश के जरिए मैं उन्हें फिर से वही बात याद दिला रहा हूं। मेरी उम्मीद है कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा हो। मेरी यही अपील होगी। मैं उनके लंबे जीवन की कामना करता हूं। वे स्वस्थ रहें और देश के लिए काम करते रहें। यही मेरी उन्हें बधाई है।"

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उद्योगपति विजय कलंत्री ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। आईएएनएस से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र हो, वे देश की सेवा में रहें और उनके राज में देश उन्नति करता रहे। यह उनका तीसरा कार्यकाल है, जब वे दिल्ली गए तो जनरल सेक्रेटरी बने। जैसे ही विधायक बने, वैसे ही मुख्यमंत्री बने। पहली बार वे सांसद बने तो प्रधानमंत्री बन गए। यह किस्मत की बात है कि वे हर जगह सफल रहे। जब वे मुख्यमंत्री थे तब गुजरात मॉडल की बात करते थे और आज हम मोदी के राज में इंफ्रास्ट्रक्चर की बात करते हैं। जन्मदिन की उनको बहुच-बहुत बधाई।

जम्मू-कश्मीर के लोगों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। आईएएनएस से बातचीत करते हुए कठुआ जिले के बानी तहसील के रहने वाले समीर अहमद ने कहा कि मुफ्त इलाज के लिए प्रधानमंत्री 5 लाख रुपए देते हैं, उसके लिए उनको बहुत-बहुत धन्यवाद। प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बहुत-बहुत मुकारकबाद।

कठुआ जिले के बनी तहसील के रहने वाले रतन सिंह ने कहा कि पेंशन के माध्यम से हमको बुढ़ापे का सहारा देने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद करता हूं। उनको जन्मदिन की बधाई देता हूं। कठुआ जिले के रहने वाले शशि ठाकुर ने कहा कि लाडली बेटी स्कीम चलाकर प्रधानमंत्री हम गरीबों का सहारा बने हैं। उनको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

--आईएएनएस

एसडी/वीसी

Share this story

Tags