Samachar Nama
×

‘संबंध बनाओ, सैलरी लो…’, डरी सहमी लड़की ने थाने पहुंचकर पुलिस को सुनाई टॉर्चर की खौफनाक कहानी

संस्कारधानी के नाम से मशहूर जबलपुर शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार का धंधा लंबे समय से फल-फूल रहा है। इसी क्रम में एक स्पा सेंटर का खुलासा हुआ है, जहां लड़कियों को सैलरी के बदले ग्राहकों के साथ सोने के लिए मजबूर किया जाता....
safds

संस्कारधानी के नाम से मशहूर जबलपुर शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार का धंधा लंबे समय से फल-फूल रहा है। इसी क्रम में एक स्पा सेंटर का खुलासा हुआ है, जहां लड़कियों को सैलरी के बदले ग्राहकों के साथ सोने के लिए मजबूर किया जाता है। एक लड़की ने ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई।

असम के गुवाहाटी निवासी शिकायतकर्ता देर रात ओमती थाने पहुंचा और ये चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि जबलपुर के कुछ स्पा सेंटरों में लड़कियों को ग्राहकों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता है। यदि वे मना करते हैं तो उन्हें नौकरी से निकाल देने की धमकी दी जाती है।

स्पा सेंटर में आने वाले ग्राहकों से खुश रहने को कहा जाता है। अगर कोई लड़की ग्राहक को खुश कर देती है तो उसे सैलरी के साथ इनाम भी दिया जाता है।

साथ ही महिला ने दावा किया कि शुरुआत में उसे अच्छे वेतन और सुरक्षित माहौल का वादा किया गया था, लेकिन कुछ समय बाद उस पर अनैतिक काम करने का दबाव डाला जाने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसे प्रताड़ित किया गया।

Share this story

Tags