Samachar Nama
×

मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र में टीन शेड गिरने से तीन लोगों की मौत

मैनपुरी, 18 मार्च (आईएएनएस)। मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के आठपुरा गांव में मंगलवार रात को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब कच्ची दीवार गिरने से उसके ऊपर रखा टीन शेड गिर पड़ा। इस हादसे में तीन की मौत हो गई, जबकि तीन घायलों का इलाज जारी है।

कुरावली थाना इलाके में बृजेश सिंह जाटव परिवार के साथ टीनशेड के नीचे सो रहा थे। रात को कच्ची दीवार पर रखा टीन शेड गिर पड़ा। जिससे 40 वर्षीय रूबी, 8 वर्ष के दिलीप और बृजेश सिंह के बेटी देवी की मौत हो गई। इस हादसे में 50 वर्ष के बृजेश सिंह जाटव, 15 वर्ष की गुड़िया और पांच वर्ष की पल्लवी घायल हैं।

हादसे की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली जाने से इलके में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि 8 फरवरी को 2026 को नोएडा के सेक्टर 142 में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। यहां निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ठेकेदार और सुपरवाइजर को हिरासत में ले लिया था। निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई थी। जिसकी चपेट में आकर तीन मजदूर घायल हो थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया था।

डीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया था कि मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर कार्रवाई की गई। लापरवाही बरतने के आरोप में सुपरवाइजर और ठेकेदार को हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने कहा था कि पुलिस मामले की जांच कर शवों की शिनाख्त के उन्हें उनके परिवारों को सौंप देगी।

बीते वर्ष ग्रेटर नोएडा में भी निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिर गया था। जिससे एक मजदूर की मृत्यु हो गई थी। लोगों ने जानकारी दी थी कि लेंटर डालने को दौरान अचानक पूरी संरचना ढह गई।

--आईएएनएस

एसडी/एएस

Share this story

Tags