Samachar Nama
×

मैं उन दर्शकों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने फिल्म के साथ भावनात्मक रूप से निवेश किया : इम्तियाज अली

मैं उन दर्शकों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने फिल्म के साथ भावनात्मक रूप से निवेश किया : इम्तियाज अली
मैं उन दर्शकों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने फिल्म के साथ भावनात्मक रूप से निवेश किया : इम्तियाज अली

मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। निर्देशक इम्तियाज अली की विभाजन पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस समेत दर्शकों के दिलों खास जगह बनाई। शुक्रवार को निर्देशक ने दर्शकों की तरफ से मिले अनन्य प्रेम को लेकर उनका आभार व्यक्त किया।

निर्देशक ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "हमारी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को सिनेमाघरों में लगे हुए 50 दिन पूरे हो गए हैं।"

उन्होंने आगे लिखा, "किसी भी फिल्म के लिए यह बहुत बड़ी कामयाबी है। मैं वापस आऊंगा ने आज यह हासिल कर लिया है। सबसे पहले मैं उन दर्शकों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, जिन्होंने फिल्म के इमोशंस को करीब से समझकर सिनेमाघरों में जाकर उन पर भावनात्मक रूप से निवेश किया। साथ ही, दूसरों को भी देखने की सलाह दी।

उन्होंने लिखा, "दर्शकों की संख्या और बढ़े। एमवीए के प्रति दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया सभी समकालीन फिल्म निर्माताओं के लिए आशा की किरण है। दर्शकों ने हमें जो प्यार दिया, वो हमेशा मेरे दिल में रहेगा और बेहतर व मनोरंजक सिनेमा बनाने के लिए प्रेरित करता रहेगा। फिल्म में कलाकारों और क्रू ने जो मेहनत की है, उसे दर्शकों ने दोगुना करके लौटाया है, जिससे मैं बेहद खुश हूं। इस फिल्म के लिए प्रदर्शकों और वितरकों का समर्थन बेहद अहम रहा, जिसकी ओपनिंग अच्छी नहीं थी लेकिन असाधारण सफलता मिली। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।"

निर्देशक इम्तियाज अली ने निर्माताओं का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, "अनन्या बिड़ला और बिड़ला स्टूडियोज और एप्लॉज एंटरटेनमेंट के हमारे दोस्तों के साथ-साथ, टिप्स का भी तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने फिल्म को अटूट समर्थन दिया।"

उन्होंने अंत में लिखा, "आखिर में, इस साल सिनेमाघरों में हमें दर्शकों की तरफ से जो प्यार मिल रहा है, उसके लिए पूरी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बधाई। अब जिम्मेदारी हम फिल्म निर्माताओं पर है कि हम दर्शकों के लिए शानदार फिल्में बनाएं, जो सिनेमाघर आने के लिए उत्सुक दिख रहे हैं।"

निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी समेत इसके गाने ने भी लोगों का दिल जीत लिया। इसका संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया जबकि गीत इरशाद कामिल ने लिखे हैं, जो पंजाब की लोक संस्कृति और भावनाओं को गहराई से दर्शाते हैं।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story