Samachar Nama
×

'मैं अपने प्रदर्शन से बेहद खुश हूं', यूआईवाईएसएफ इंटरनेशनल योग खेल 2026 में सिल्वर जीतने पर बोलीं त्रिशा मन्ना

'मैं अपने प्रदर्शन से बेहद खुश हूं', यूआईवाईएसएफ इंटरनेशनल योग खेल 2026 में सिल्वर जीतने पर बोलीं त्रिशा मन्ना
'मैं अपने प्रदर्शन से बेहद खुश हूं', यूआईवाईएसएफ इंटरनेशनल योग खेल 2026 में सिल्वर जीतने पर बोलीं त्रिशा मन्ना

हावड़ा, 9 सितंबर (आईएएनएस)। चौथे यूआईवाईएसएफ इंटरनेशनल योग खेल 2026 में सिल्वर मेडल जीतकर लौटीं त्रिशा मन्ना का कहना है कि वह अपने प्रदर्शन से बेहद खुश हैं। त्रिशा ने कहा कि अब उनका अगला लक्ष्य इंटरनेशनल टूर्नामेंट तक पहुंचना है।

बैंकॉक में आयोजित हुए टूर्नामेंट में त्रिशा का प्रदर्शन दमदार रहा और उन्होंने टूर्नामेंट का अंत दूसरे स्थान पर रहते हुए किया। त्रिशा भले ही गोल्ड मेडल लाने से चूक गईं, लेकिन वह अपने प्रदर्शन से खुश नजर आईं।

उन्होंने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा, "मैं अपने प्रदर्शन से बेहद खुश हूं। मैंने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया और दूसरा स्थान हासिल किया। मैं बुधवार को भारत वापस लौटीं हूं और मेडल जीतकर गर्व महसूस कर रही हों।"

त्रिशा ने अपने दमदार प्रदर्शन का श्रेय कोच और अपने माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता उन्हें काफी सपोर्ट करते हैं। इसके साथ ही उनके कोच अमर ने भी इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें काफी प्रेरित किया। त्रिशा अभी 10वीं कक्षा की छात्र हैं और उनकी उम्र महज 15 साल है। त्रिशा के अनुसार, वह भविष्य में इंटरनेशनल टूर्नामेंट में देश के लिए और मेडल लेकर आना चाहती हैं।

चौथे यूआईवाईएसएफ इंटरनेशनल योग खेल 2026, यूनिवर्सल योगा स्पोर्ट्स फेडरेशन (यूवाईएसएफ) द्वारा आयोजित एक प्रतिष्ठित इंटरनेशनल योगासन स्पोर्ट्स इवेंट है। इस प्रतियोगिता में एशिया-पैसिफिक क्षेत्र और अन्य देशों के बेहतरीन योगासन खिलाड़ी, कोच, जज और योग विशेषज्ञ हिस्सा लेते हैं। इस चैंपियनशिप का उद्देश्य योगासन को एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में बढ़ावा देना है, साथ ही योग की पारंपरिक पहचान, अनुशासन और आध्यात्मिक मूल्यों को भी बनाए रखना है।

इस प्रतियोगिता का आयोजन एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एआईटी) में किया गया। एआईटी एक प्रसिद्ध इंटरनेशनल शिक्षण और शोध संस्थान है, जो इस आयोजन का आधिकारिक वेन्यू पार्टनर भी है।

इस चैंपियनशिप का मकसद योगासन एथलीटों को अपनी बेहतरीन क्षमता और तकनीकी महारत दिखाने के लिए एक इंटरनेशनल मंच प्रदान करना है, 'विविधता में एकता' के सिद्धांत के तहत योग खेलों के माध्यम से वैश्विक एकता को मजबूत करना, निष्पक्ष खेल, अनुशासन और योगासन प्रतियोगिता के मानक स्वरूपों को बढ़ावा देना है।

--आईएएनएस

एसएम/एबीएम

Share this story

Tags