Samachar Nama
×

मैहर देवी मंदिर में 'जय माता दी' की गूंज, भोर होते ही त्रिकूट पर्वत पर पहुंचे हजारों श्रद्धालु

मध्य प्रदेश, 24 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्थित प्रसिद्ध मैहर देवी मंदिर (मां शारदा देवी मंदिर) में चैत्र नवरात्रि के छठवें दिन मंगलवार भोर भक्तों की भीड़ उमड़ी। हर कोई माता के दिव्य स्वरूप को देखने के लिए विचलित नजर आ रहा था।

तड़के 3 बजे मंदिर के पट खुले तो त्रिकूट पर्वत 'जय माता दी' के जयकारों से गूंज उठा। चारों तरफ भक्ति और आस्था का माहौल छा गया, जिसे देखकर नवरात्रि का छठवां पावन दिन और भी भक्तिमय नजर आ रहा था।

सुबह तड़के माता रानी के पट खुलने के बाद माता रानी का भव्य शृंगार किया गया। इसमें मां शारदा को विशेष शृंगार, फूलमालाएं और नए वस्त्र अर्पित किए गए।

माता का यह शृंगार दाऊ महाराज द्वारा ही किया जाता है। इसके बाद मंत्रोच्चार और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य आरती की गई। इस समय त्रिकूट पर्वत पर 'जय माता दी' और 'जय मां शारदा' के उद्घोष से मंदिर का माहौल भक्तिमय नजर आ रहा था।

चैत्र नवरात्रि के छठवें दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है और 9 दिनों तक मां के नौ अलग-अलग स्वरूपों की आराधना और विशेष आरती होती है। मैहर देवी मंदिर में भक्तों का आगमन नवरात्रि के एक दिन पहले से शुरू हो गया था और पूरे साल भक्तों की भीड़ मंदिर में देखने को मिलती हैं, लेकिन नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं का आगमन ज्यादा हो जाता है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि में मंदिर में बड़ा मेला लगता है, जिसमें विशेष आरती और भव्य सजावट होती है।

मैहर देवी मंदिर मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर जिले में त्रिकूट पर्वत पर 600 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक प्रसिद्ध सिद्धपीठ है। यह 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। मान्यतानुसार यहां पर माता सती का हार गिरा था। सीढ़ियों से चढ़कर या फिर किसी रोपवे द्वारा मंदिर में जाया जाता है।

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

Share this story

Tags