मई में चीन के सामाजिक बिजली उपभोग की मात्रा 6.9 प्रतिशत बढ़ी
बीजिंग, 19 जून (आईएएनएस)। चीनी राजकीय ऊर्जा ब्यूरो से मिली खबर के अनुसार, इस मई में समग्र समाज के बिजली उपभोग की मात्रा 86,710 करोड़ किलोवाट घंटे थी, जो साल दर साल 6.9 प्रतिशत अधिक थी।
प्राइमरी उद्योग में प्रयुक्त बिजली मात्रा 1,240 करोड़ किलोवाट घंटे थी, जो साल दर साल 5 प्रतिशत बढ़ी। दूसरे उद्योग में प्रयुक्त बिजली मात्रा 57,530 करोड़ किलोवाट घंटे थी, जो साल दर साल 6.2 प्रतिशत अधिक थी। इसमें हाई टेक साजो-सामान विनिर्माण उद्योग की प्रयुक्त बिजली मात्रा 10,910 किलोवाट घंटे थी, जो साल दर साल 12.2 प्रतिशत अधिक थी। तीसरे उद्योग में प्रयुक्त बिजली मात्रा 17,040 किलोवाट घंटे थी, जो साल दर साल 9.7 प्रतिशत अधिक थी।
उल्लेखनीय बात है कि बिजली चार्जिंग सेवा और इंटरनेट डेटा सेवा की प्रयुक्त बिजली मात्रा अलग-अलग तौर पर साल दर साल 59.9 प्रतिशत और 45.4 प्रतिशत बढ़ गई। इस जनवरी से इस मई तक समग्र समाज की प्रयुक्त बिजली मात्रा पिछले साल की समान अवधि से 5.7 प्रतिशत अधिक थी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/

