'आरक्षण' पर टीएमसी के रवैये से महिलाएं नाराज, कहा- हम बंगाल में ममता की सरकार गिराएंगे
पश्चिम मेदिनीपुर, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम मेदिनीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली जनसभा को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खासकर महिलाओं ने साफ कहा कि उन्होंने बंगाल में भाजपा की सरकार लाने का मन बना लिया है।
महिलाओं ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने महिला आरक्षण बिल लाकर राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन विपक्षी दलों ने इस बिल को लोकसभा में गिरा दिया। इससे ममता बनर्जी की टीएमसी, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों का असली चेहरा सामने आ गया है।
एक महिला ने कहा कि आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। उनकी रैली होने वाली है। हम लोग उन्हें सुनने के लिए काफी उत्साहित हैं।
स्थानीय महिलाओं ने ने कहा कि महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण बिल का टीएमसी और अन्य विपक्षी दलों ने विरोध किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए बहुत कुछ करने का सोचा था, लेकिन विपक्षी दलों ने वोट नहीं दिया। मुझे बहुत दुख है कि यह बिल पास नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि यह बिल पास न होना महिलाओं का अपमान है। पीएम मोदी ने महिलाओं के बारे में सोचा, लेकिन विपक्ष ने नहीं सोचा। हर पार्टी महिलाओं के लिए बड़ी-बड़ी बातें करती है, सीएम ममता बनर्जी भी बहुत दावे करती हैं, लेकिन उनकी चिंता अब सबके सामने आ गई है। उनके शब्दों और कर्मों में बड़ा अंतर है।
एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महिला बिल को रोक दिया, क्योंकि वे महिला-विरोधी हैं। सीएम ममता बनर्जी ने मेरे हिंदू समाज को बर्बाद कर दिया है। अब मेरा समाज ममता के विरुद्ध खड़ा हो गया है और पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनेगी।
एक महिला ने कहा कि आज हम नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पीएम मोदी की संकल्प सभा में आए हैं। पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल लाने के लिए सभी से अपील की थी, लेकिन विपक्ष ने हंगामा किया और बिल का विरोध किया। महिलाएं आगे बढ़ना चाहती हैं, लेकिन विपक्ष नहीं चाहता कि महिलाओं की भागीदारी बढ़े। कांग्रेस महिला-विरोधी पार्टी है। वे महिलाओं को आगे नहीं बढ़ने देना चाहती है।
एक अन्य महिला ने कहा कि विपक्षी दलों ने महिला बिल पर वोट नहीं किया। ममता दीदी बड़ी-बड़ी बातें करती हैं। टीएमसी और कांग्रेस महिला-विरोधी पार्टियां हैं।
एक अन्य महिला ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में महिलाओं के लिए जो कहा, विपक्षी पार्टियों ने उसके पक्ष में वोट नहीं दिया। इसमें टीएमसी, सीपीआई(एम) और कांग्रेस शामिल हैं। इसमें महिलाओं की सुरक्षा के लिए कुछ भी नहीं है। ममता दीदी कहती हैं कि हमें 6 बजे के बाद बाहर नहीं निकलना चाहिए, लेकिन हम महिलाएं काम करती हैं और बाहर जाना पड़ता है, इसलिए पीएम नरेंद्र मोदी वही कानून ला रहे थे।
--आईएएनएस
डीकेएम/डीकेपी

