Samachar Nama
×

महिलाओं का शोषण करने वाले को मौत की सजा मिलनी चाहिए : सपा नेता अबू आजमी

मुंबई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी ने शुक्रवार को आईएएनएस से विशेष बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने महिला सुरक्षा, राजनीतिक शिष्टाचार, मतदाता जागरूकता और ध्रुवीकरण जैसे विषयों पर सख्त रुख अपनाया।
महिलाओं का शोषण करने वाले को मौत की सजा मिलनी चाहिए : सपा नेता अबू आजमी

मुंबई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी ने शुक्रवार को आईएएनएस से विशेष बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने महिला सुरक्षा, राजनीतिक शिष्टाचार, मतदाता जागरूकता और ध्रुवीकरण जैसे विषयों पर सख्त रुख अपनाया।

एक आईटी कंपनी में महिला कर्मचारियों के कथित यौन शोषण के मामले पर अबू आजमी ने कहा, "अगर मुस्लिम समुदाय का कोई व्यक्ति सचमुच किसी महिला का शोषण कर रहा है या दुष्कर्म जैसी जघन्य घटना कर रहा है, तो उसे मौत की सजा दी जानी चाहिए। इस्लाम भी यही सिखाता है और मैं भी इसी बात को दोहराता हूं। महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। अपराधी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए, चाहे वह किसी भी समुदाय का हो।"

टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अबू आजमी ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा, "जब कोई प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों से मिलने जाता है, तो उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए। अगर कोई आपत्ति हो तो उसका उचित और शालीन तरीके से जवाब दिया जाना चाहिए। 'दफा हो जाओ' जैसे शब्द इस्तेमाल करना पूरी तरह गलत और अनुचित है। राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन शिष्टाचार का ध्यान रखना जरूरी है।"

मतदाताओं में जागरूकता फैलाने और घुसपैठियों पर नजर रखने के मुद्दे पर अबू आजमी ने जोर दिया। उन्होंने कहा, "जनता के बीच जागरूकता पैदा करना अत्यंत आवश्यक है। लोगों को सतर्क रहना चाहिए और अपनी मतदाता सूचियों की नियमित जांच करनी चाहिए। अन्यथा उनके नाम मनमाने ढंग से हटाए जा सकते हैं। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह यह जांच करे कि घुसपैठिए कहां से आ रहे हैं और उन्हें कैसे रोका जाए। लोकतंत्र में हर वोट की अहमियत है, इसलिए मतदाता सूची की पवित्रता बनाए रखनी होगी।"

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के बयानों पर टिप्पणी करते हुए अबू आजमी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "सीएम सरमा की टिप्पणियां बहुत ही निम्न स्तर की हैं। उनका मकसद बार-बार हिंदू-मुस्लिम मुद्दों को उठाकर समाज में ध्रुवीकरण पैदा करना है। यह देश की एकता के लिए ठीक नहीं है। आखिरकार जनता का फैसला चुनाव के नतीजों में साफ तौर पर सामने आएगा।"

--आईएएनएस

एससीएच/एबीएम

Share this story

Tags