Samachar Nama
×

पीएम मोदी के लेख पर बोलीं भाजपा सांसद, 'महिला नेतृत्व से ही होगा देश का विकास'

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी के लेख को लेकर भाजपा सांसदों ने कहा कि जब महिला नेतृत्व वाला विकास होगा, तभी विकसित भारत 2047 का सपना साकार होगा।
पीएम मोदी के लेख पर बोलीं भाजपा सांसद, 'महिला नेतृत्व से ही होगा देश का विकास'

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी के लेख को लेकर भाजपा सांसदों ने कहा कि जब महिला नेतृत्व वाला विकास होगा, तभी विकसित भारत 2047 का सपना साकार होगा।

राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताता हूं, जिन्होंने हमेशा महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किया। विधायी निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण प्रदान करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। इससे हमारा लोकतंत्र और अधिक मजबूत, समावेशी और व्यापक जन-भागीदारी के लिए अनुकूल बनेगा। यह बिल्कुल जरूरी है कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं को एक गरिमापूर्ण और उचित स्थान मिले। इन दूरदर्शी आदर्शों को हकीकत में बदलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ लागू करके एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है, ताकि इस कानून को जल्द से जल्द और प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।

उन्होंने कहा कि विपक्ष को भी इस बिल का समर्थन करना चाहिए, यह राजनीतिक मुद्दा नहीं है, जब महिलाओं को प्रोत्साहन दिया जाता है, तो वह आगे जाकर अच्छा प्रदर्शन करती हैं।

भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधी आबादी की चिंता करते हैं और अनेक ऐसी योजनाएं लेकर आए हैं, जिनमें महिलाओं को सीधे लाभ मिला। अब नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने की तरफ बढ़ रहा है और प्रधानमंत्री की सोच है कि देश तरक्की तभी करेगा जब सभी लोग मिलकर आगे बढ़ेंगे। राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, विज्ञान और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी यह दर्शाती है कि भारत अब महिलाओं को केवल अवसर नहीं, बल्कि नेतृत्व का मंच भी दे रहा है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण की दिशा में बढ़ता देश, हर बेटी और हर बहन को निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी देने की ओर एक ऐतिहासिक कदम उठा रहा है। 16 अप्रैल का दिन देश की करोड़ों महिलाओं के लिए एक नई आशा, नया विश्वास और नए अधिकारों का प्रतीक बनेगा।

राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 से लगातार महिला-केंद्रित योजनाएं लाईं और नीतियां बनाईं, बहुत सारे कार्यक्रम बनाए, जो सिर्फ महिलाओं के लिए थे। पीएम मोदी का संदेश स्पष्ट है कि महिला आरक्षण में अब और देरी नहीं होनी चाहिए। भारत का लोकतंत्र तभी पूर्ण होगा, जब उसकी विधानसभाओं और संसद में नारी शक्ति की आवाज और मजबूत होगी।

--आईएएनएस

डीकेएम/डीकेपी

Share this story

Tags