Samachar Nama
×

महिला आरक्षण बिल रोकने का विपक्ष का पुराना पैटर्न, तेजस्वी सूर्या बोले-बार-बार बहाने बनाकर रोका गया विधेयक

बेंगलुरु, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। महिला आरक्षण संशोधन बिल पारित न होने पर भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर दशकों से सहमति बनाने की कोशिशों के बावजूद बार-बार राजनीतिक बहानेबाजी की जाती रही है।

तेजस्वी सूर्या ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह विधेयक पिछले लगभग 40 वर्षों से लंबित है और जब भी इसे संसद में पेश किया गया तो विपक्षी दलों ने किसी न किसी कारण से इसका विरोध किया है।

उन्होंने सवाल किया कि क्या इतने वर्षों में भी आम सहमति नहीं बन पाई और यदि केंद्र सरकार ने संशोधन के लिए अतिरिक्त प्रावधानों की पेशकश की, तो भी विपक्ष पीछे हट गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि कभी ओबीसी आरक्षण का मुद्दा उठाया गया, कभी चुनावी समय का हवाला दिया गया, तो कभी परिसीमन और भाषा को लेकर आपत्तियां जताई गईं। उनके अनुसार, ये सभी बहाने इस बात की ओर इशारा करते हैं कि महिला आरक्षण को बार-बार रोका गया है।

तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस पर भी तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि पार्टी की समझ पर सवाल उठता है और उन्हें पहले दिए गए बयानों को ध्यान से सुनना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि वे किसी विवाद को और बढ़ाना नहीं चाहते।

भाजपा सांसद ने कहा कि महिला आरक्षण एक ऐतिहासिक मांग रही है, जिसे बार-बार संसद में लाया गया लेकिन राजनीतिक कारणों से आगे नहीं बढ़ने दिया गया। उन्होंने दावा किया कि यह पहली बार नहीं है,. जब ऐसा हुआ है, बल्कि कई बार इस प्रक्रिया को बाधित किया गया है।

उन्होंने इसे केवल एक विधेयक की असफलता नहीं, बल्कि एक पैटर्न बताया और कहा कि यह महज संयोग नहीं हो सकता। उनके अनुसार, यह दर्शाता है कि विपक्ष ने लगातार किसी न किसी बहाने इस प्रस्ताव को रोकने का प्रयास किया है, लेकिन इससे कुछ होने वाला है, इसका जवाब जल्द ही जनता विपक्ष को देने वाली है।

तेजस्वी सूर्या ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार जनता के हित में काम कर रही है। महिलाओं के लिए विभिन्न तरह की योजनाएं भी चला रही है, जिससे उनको फायदा हो सके।

--आईएएनएस

एसएके/वीसी

Share this story

Tags