Samachar Nama
×

पटना: महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में 'नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन' का आयोजन

पटना, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को ‘नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन’ का आयोजन किया गया। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर इस दौड़ को रवाना किया।
पटना: महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में 'नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन' का आयोजन

पटना, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को ‘नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन’ का आयोजन किया गया। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर इस दौड़ को रवाना किया।

'नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन' के आयोजन में शामिल हुईं एक महिला ने कहा कि वह महिला आरक्षण विधेयक से राजनीतिक रूप से सशक्त होने के लिए देश और बिहार की महिलाओं को बधाई देती हूं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंचायतीराज में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर सशक्त किया। बिहार जीविका अभियान से भी महिलाएं सशक्त हुईं। सामाजिक, आर्थिक सशक्तीकरण के साथ-साथ अब महिलाएं राजनीतिक रूप से भी सशक्त होंगी। उन्होंने कहा कि हम काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे है, क्योंकि हम ऐसे नेता के साथ काम कर रहे हैं, जो महिलाओं के बारे में सोचते हैं।

'नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन' में शामिल हुए एक शख्स ने कहा कि मातृ शक्ति को अधिकार मिलने वाला है। विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास करने के लिए रखा गया है। इसी के समर्थन में पटना की महिलाएं आई हैं। इस मैराथन के माध्यम से हम सभी राजनीतिक दलों को संदेश देना चाहते हैं कि मातृ शक्ति को नमन करें और उनका अधिकार दें।

पटना की एक महिला ने कहा कि आधी आबादी को बहुत सारी भागीदारी ते मिली, लेकिन पहली बार उनको पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रतिनिधित्व मिलने जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी महिलाओं की चिंता करते रहे हैं, करते थे और करते रहेंगे।

कॉलेज ऑफ नर्सिंग एनएमसीएच की प्रधानाचार्य डॉ. संध्या सिंह ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कहा कि सबसे पहले मैं नारी शक्ति का वंदन करती हूं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी अभिवादन करती हूं। नारियों के लिए बहुत काम करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मैं धन्यवाद करती हूं।

मदन मोहन कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कविजा चौधरी ने कहा कि महिला को जो 33 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है, यह सिर्फ अधिकार ही नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान, समानता और अधिकार की बात करता है। नारी की कोई सीमा नहीं है। वह हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।

--आईएएनएस

एसडी/वीसी

Share this story

Tags