Samachar Nama
×

महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्णः सांसद शांभवी चौधरी

दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी द्वारा महिला आरक्षण बिल को लोकतंत्र के लिए नुकसानदेह बताने पर लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने कड़ी आलोचना की है।
महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्णः सांसद शांभवी चौधरी

दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी द्वारा महिला आरक्षण बिल को लोकतंत्र के लिए नुकसानदेह बताने पर लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने कड़ी आलोचना की है।

शांभवी चौधरी ने आईएएनस से बातचीत में कहा, "लोकतंत्र के सबसे ऊंचे मंच पर दिया गया बयान कांग्रेस पार्टी के इरादों और नीतियों, दोनों को साफ तौर पर दिखाता है। अगर महिलाओं को आरक्षण दिया जाता है और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए सीटें आरक्षित की जाती हैं तो इससे लोकतंत्र और मजबूत होगा। सदन में आधी आबादी की आवाज को ज्यादा असरदार तरीके से उठाया जा सकेगा। यह कहना कि इससे लोकतंत्र को नुकसान होगा, दुर्भाग्यपूर्ण है। सदन की ही एक महिला सदस्य की तरफ से ऐसी टिप्पणी आना निराशाजनक है और यह महिला सशक्तीकरण के मकसद का समर्थन नहीं करती है।"

शांभवी चौधरी ने आगे कहा, "सभी विपक्षी पार्टियां लगातार भ्रम फैलाकर, झूठे दावे करके और लोगों को प्रभावित करने की कोशिश करके देश को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। कल गृह मंत्री ने सदन में साफ तौर पर विस्तार से प्रतिशत और आंकड़ों के साथ समझाया कि परिसीमन के बाद दक्षिणी राज्यों के अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने राज्यवार आंकड़े पेश किए और सारा डाटा सदन के सामने रखा, जिससे यह साबित होता है कि दक्षिणी राज्यों के साथ कोई अन्याय नहीं होगा।"

झारखंड के रांची से भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा, "कल मैं एक मीडिया चैनल पर पीएम मोदी का भाषण सुन रहा था। उन्होंने साफ-साफ कहा कि कांग्रेस सरकार इतने लंबे समय तक सत्ता में रही, लेकिन वे महिला आरक्षण बिल नहीं लाए। साथ ही मुलायम सिंह यादव और लालू प्रसाद यादव जैसे नेताओं ने भी इसका विरोध किया। आज पीएम मोदी यह बिल लाए हैं। संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण दिया जा रहा है। कुछ पार्टियों को इससे दिक्कत हो रही है और हो सकता है कि वे अपनी सीटें खोने के डर से इसका विरोध कर रही हों।"

--आईएएनएस

ओपी/वीसी

Share this story

Tags