Samachar Nama
×

महाराष्ट्र के वाशिम में खाद माफियाओं पर कार्रवाई, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

वाशिम, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के वाशिम में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडफोड़ किया है, जो नियमों को ताक पर रखते हुए किसानों को खाद बेच रहे थे। पुलिस ने इस गिरोह में संलिप्त चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनकी पहचान ज्ञानेश्वर देवले (वाशिम),मनोज कोरतकर (बारामती), अमोल राठौड़ (बारामती) और पूजा राठौड़ (बारामती) के रूप में हुई है।

पुलिस का स्पष्ट कहना है कि इस तरह की स्थिति को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा, जो लोग भी इस पूरे तंत्र में शामिल हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जिला कृषि विकास अधिकारी अभिजीत देवगिरकर को यह सूचना मिली थी कि जिला स्तर पर किसानों को अवैध तरीकों से खाद की आपूर्ति की जा रही है। किसानों को खाद की आपूर्ति करते समय उचित नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। लिहाजा, इस पूरे मामले को संज्ञान में लेने के बाद उन सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, जो इस तंत्र का हिस्सा हैं। पुलिस अब आगे इन सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि किसानों को नियमों अनुरूप खाद की आपूर्ति हो।

नियमों के अनुसार, किसानों को 'ई-पॉस' प्रणाली के तहत किसानों को खाद दी जानी चाहिए थी। हालांकि ऐसा नहीं करके किसानों को ऑफलाइन तरीके से खाद बेची जा रही थी, जिसे देखते हुए अब प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।

इसकी जानकारी मिलने के बाद प्रशासन की तरफ से कार्रवाई की पूरी रूपरेखा निर्धारित कर ली गई थी, जिसके तहत यह पूरी कार्रवाई की गई थी। वहीं, प्रशासन की तरफ से यह भी स्पष्ट किया जा चुका है कि अगर कोई अन्य भी इस पूरी प्रक्रिया में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई करने में कोई कोताही स्वीकार की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद विक्रेताओं के बीच हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वो खाद खरीदते समय ई- पास और पक्का बिल जरूर लें।

--आईएएनएस

एसएचके/पीएम

Share this story

Tags