Samachar Nama
×

महाराष्ट्र: प्रेम विवाह करने पर युवक की निर्वस्त्र करके पिटाई, पांच आरोपी गिरफ्तार

भुसावल, 22 मार्च (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के भुसावल में एक नवविवाहित युवक को प्रेम विवाह करने पर खंभे से बांधकर पीटा गया और आरोपी उसकी पत्नी को जबरदस्ती लेकर चले गए। बाजारपेट पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस जांच में जुट गई है।

भुसावल के खड़का गांव का करने वाला 25 वर्षीय चेतन दिलीप जंगले ने नासिक में एक युवती से प्रेम विवाह किया था। 19 मार्च को तालुका पुलिस स्टेशन में दोनों पेश हुए और शादी कर ली। दोनों ने शादी की जानकारी अपने रिश्तेदारों को दी। चेतन अपने मामा के घर पर रह रहा था।

20 मार्च सुबह करीब साढ़े 11 बजे के आसपास मनोज पाटिल, रूपाली उर्फ पूनम पाटिल, तेजस पाटिल, कोमल पाटिल और 10 से 12 लोग जबरदस्ती घर में घुस आए। उन्होंने नवविवाहिता युवती और चेतन को मारा-पीटा।

आरोपियों ने चेतन का गला घोंटकर मारने की कोशिश की। वे चेतन को घर के बाहर लेकर आए और निर्वस्त्र कर खंभे से बांध दिया और लोहे की रॉड और पत्थरों से पीटा। आरोपियों ने नवविवाहिता को मर्जी के खिलाफ अपने साथ ले गए। आरोपियों ने इतने पर भी चेतन को छोड़ा नहीं। चेतन को घर लेकर आए फिर और मारा और उसके माता-पिता को भी पीटा और गालियां दीं।

आरोपियों ने चेतन के घर को जलाने की धमकी दी। इलाके के लोगों ने समय रहते बीच-बचाव करके चेतन को बचाया। चेतन को घायल हालत में जलगांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उसके हाथ में फ्रैक्चर है।

इस मामले में असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर नितिन देशमुख, बाजारपेट पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर राहुल वाघ के नेतृत्व में आगे की जांच चल रही है। इस घटना से इलाके में काफी सनसनी फैल गई है। इस बीच, एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस अशोक नखाटे और डिविजनल पुलिस ऑफिसर केदार बारबोले ने दौरा कर पूरी घटना का जायजा लिया और जांच के संबंध में निर्देश दिए।

--आईएएनएस

एसडी/वीसी

Share this story

Tags