Samachar Nama
×

महाराष्ट्र में हम ड्रग्स के मामले में जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी अपना रहे हैं: सीएम फडणवीस

नागपुर, 7 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित रेव पार्टी मामले में 156 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया और 85 लाख की ड्रग्स और शराब जब्त की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अभी बड़े लेवल पर ऑपरेशन चल रहा है।
महाराष्ट्र में हम ड्रग्स के मामले में जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी अपना रहे हैं: सीएम फडणवीस

नागपुर, 7 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित रेव पार्टी मामले में 156 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया और 85 लाख की ड्रग्स और शराब जब्त की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अभी बड़े लेवल पर ऑपरेशन चल रहा है।

पुणे के तुलापुर इलाके में 'प्रोजेक्ट एक्स' नाम से आयोजित एक गैर-कानूनी पार्टी पर सुबह-सुबह छापा मारा और नाबालिगों समेत कुल 156 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस को घटनास्थल पर लगभग 3 ग्राम कैनबिस (गांजा) भी मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि इसके अतिरिक्त, प्रतिबंधित हुक्का फ्लेवर के 10 पैकेट भी बरामद किए गए। अधिकारियों के मुताबिक कार्यक्रम स्थल से करीब 9.22 लाख रुपये की शराब भी जब्त की गई।

इस मामले को लेकर नागपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में हम ड्रग्स के मामले में जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी अपना रहे हैं और यह हमारी लगातार कोशिश है। इसी वजह से यह एक्शन लिया जा रहा है।

घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर एनसीपी (एससीपी) चीफ शरद पवार के बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि जिस तरह के युद्ध जैसे हालात हैं, उससे दुनिया का कोई भी देश अछूता नहीं है। हर देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतें बढ़ी हैं। हालांकि, भारत में पीएम मोदी ने काफी हद तक कीमतों को थामे रखा है।

सीएम ने कहा कि जब तक युद्ध जैसे हालात रहेंगे, यह चलता रहेगा लेकिन हमने पहले भी देखा है कि कीमतें कम भी हुई हैं। जब उपलब्धता बेहतर होगी, तो कीमतें भी कम होंगी।

दूसरी ओर, मानसून को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से भी अपडेट दिया गया है। इसमें कहा गया कि पूरे राज्य में मॉनसून की बारिश की संभावना कम से कम 15 जून तक कम है।

मौजूदा मौसम के अनुमान के अनुसार, कम से कम 15 जून तक, विदर्भ, मराठवाड़ा, खानदेश और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में दोपहर में बादल छाए रहने, तेज हवाओं के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने और बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इस बारिश से बड़े इलाके में बुवाई को फायदा पहुंचाने के लिए अभी स्थिति अच्छी नहीं लग रही है। एग्रीकल्चर और डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट किसानों और नागरिकों से यह अपील की है कि आने वाली तूफानी बारिश के आधार पर बुआई में जल्दबाजी न करें। बिजली और गरज के दौरान पेड़ों के नीचे, टिन शेड के नीचे, या बिजली के ट्रांसफॉर्मर, बिजली के खंभों और बिजली की लाइनों के पास पनाह लेने से बचें।

--आईएएनएस

डीकेएम/पीएम

Share this story

Tags