Samachar Nama
×

महाराष्ट्र: कुरार अप्पा पाड़ा में दिनदहाड़े चाकूबाजी, एक युवक की मौत, तीन घायल

मुंबई, 7 जून (आईएएनएस)। मुंबई के कुरार अप्पा पाड़ा इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। यहां दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
महाराष्ट्र: कुरार अप्पा पाड़ा में दिनदहाड़े चाकूबाजी, एक युवक की मौत, तीन घायल

मुंबई, 7 जून (आईएएनएस)। मुंबई के कुरार अप्पा पाड़ा इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। यहां दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक घटना उस वक्त हुई जब आकाश और उसका भाई अप्पापाड़ा रिक्शा स्टैंड के पास जूस पीने जा रहे थे तभी वहां मौजूद दोनों आरोपी सुरेंद्र और महेंद्र मिश्रा ने एक युवक की जेब में हाथ डालकर पैसे निकालने की कोशिश की। जब आकाश ने इसका विरोध किया तो उसने अचानक अपनी जेब में रखे हुए चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिसमें युवक आकाश की मौत हो गई।

इस दौरान बचाव में आए आकाश के भाई के ऊपर भी युवक ने हमला कर दिया, जिसको पेट और सीने में चाकू लगे और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए कुरार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा हमले के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।

कुरार पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है, और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हमला किस वजह से किया गया तथा इसमें और कौन-कौन शामिल हो सकते हैं।

घटना के बाद मृतक परिवार और स्थानीय लोगों ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कुरार पुलिस स्टेशन के बाहर धरना शुरू किया। पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद लोगों ने रास्ता बंद करके आंदोलन शुरू किया। पुलिस ने आखिर लोगों को समझाकर उन्हें शांत कराया। फिलहाल पुलिस ने अब आगे की जांच के लिए 3 टीम तैयार की हैं।

--आईएएनएस

एमएस/

Share this story

Tags