Samachar Nama
×

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हिमंता बिस्वा सरमा को दी शुभकामनाएं

गुवाहाटी, 12 मई (आईएएनएस)। हिमंता बिस्वा सरमा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनको बधाई दी है। शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए एकनाथ शिंदे सोमवार रात गुवाहाटी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हिमंता को उनके सीएम कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि असमवासी खुश हैं। 102 सीटों पर जीत हुई है। असम में ऐतिहासिक हैट्रिक लगी है। असम की जनता का मैं अभिनंदन करता हूं। हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मैं उनका भी अभिनंदन करता हूं। असम की जनता ने पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत और डबल इंजन की सरकार पर भरोसा जताया है।

एकनाथ शिंदे ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति जैसे पश्चिम बंगाल में काम आई, वैसे ही यहां (असम) पर भी काम आई। बंगाल और असम की जीत बहुत ही मायने रखती है। बीते पांच सालों में असम में जो विकास हुआ है, जनता ने इसी मुद्दे पर मतदान किया है। मैं असम की जनता को धन्यवाद देता हूं। पीएम मोदी के नेतृत्व में हिमंता बिस्वा सरमा को असम का और विकास करने का मौका मिला है।

उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि मां कामाख्या देवी का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि असम और महाराष्ट्र का एक पुराना नाता है। चार साल पहले इसी होटल में हम लोग रुके थे। हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी टीम का योगदान उस वक्त भी रहा। यहां से जानकर महाराष्ट्र की जनता के अनुरूप महायुति गठबंधन की सरकार बनी थी। विकास के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि इस बार भी मां कामाख्या देवी का आशीर्वाद हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार को मिला है। असम के कानून व्यवस्था में और सुधार होगा। लोगों को रोजगार मिलेगा और यहां का विकास होगा।

--आईएएनएस

एसडी/एएस

Share this story

Tags