Samachar Nama
×

महाराष्ट्र एचएससी बोर्ड में पालघर का शानदार प्रदर्शन, 86.68 प्रतिशत स्टूडेंट सफल, छात्राएं आगे

मुंबई, 2 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) द्वारा शनिवार को एचएससी (उच्चतर माध्यमिक प्रमाणपत्र-12वीं) बोर्ड परीक्षा परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा डिजिलॉकर ऐप पर जारी कर दिए गए हैं। घोषित नतीजों के मुताबिक इस वर्ष का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.79 फीसदी दर्ज किया गया है। 93.15 प्रतिशत लड़कियों और 86.80 फीसदी लड़कों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।

महाराष्ट्र एचएससी (इंटरमीडिएट) बोर्ड परीक्षा में पालघर जिले का प्रदर्शन शानदार रहा है। जिले से 12वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित 53 हजार से अधिक विद्यार्थियों में 46,305 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है, जिसमें बेटियों का प्रदर्शन बेहतर रहा।

पालघर जिले में उच्च माध्यमिक (कक्षा 12वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित होते ही खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष जिले का कुल परिणाम 86.68 प्रतिशत रहा, जिसमें छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन कर बाजी मार ली है। इस परीक्षा में पालघर जिले से कुल 53,415 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें 28,724 छात्र और 24,691 छात्राएं थीं।

घोषित परिणाम के अनुसार 24,075 छात्र और 22,230 छात्राएं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। इस तरह कुल 46,305 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। प्रतिशत के आधार पर देखा जाए तो छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 83.81 और छात्राओं ने 90.03 फीसदी परिणाम के साथ बेहतर प्रदर्शन किया।

पालघर जिले के पालक मंत्री, जिलाधिकारी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं शिक्षणाधिकारी (माध्यमिक) अशोक पाटील ने सभी विद्यार्थियों, मुख्याध्यापकों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। प्रशासन की ओर से इस उपलब्धि को जिले के शैक्षणिक विकास का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

एमएसबीएसएचएसई द्वारा महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं, जिसमें 15 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इस वर्ष महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं में कोंकण क्षेत्र ने क्षेत्रीय स्तर उत्तीर्ण प्रतिशत 94.14 फीसदी के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जबकि लातूर क्षेत्र का उत्तीर्ण प्रतिशत 84.14 फीसदी के साथ सबसे कम रहा।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Share this story

Tags