Samachar Nama
×

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 92.09 प्रतिशत छात्र पास, 94.96 फीसदी के साथ लड़कियां फिर आगे

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (एमएसबीएसएचएसई) ने शुक्रवार को सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (एसएएसी) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस वर्ष 92.09 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है, जिनमें से कुल 179 छात्रों ने पूरे 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। ऐसे में महाराष्ट्र एसएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में जो स्टूडेंट्स उपस्थित हुए थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या डिजीलॉकर ऐप पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा जारी 10वीं के नतीजे के मुताबिक, इस वर्ष केवल 4.71 प्रतिशत छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक स्कोर किए हैं। इस वर्ष भी महाराष्ट्र बोर्ड की परीक्षा में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 94.96 प्रतिशत के साथ बाजी मारी है। वहीं, लड़कों का कुल पासिंग प्रतिशत 89.56 फीसदी दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र एसएससी 10वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एमएसबीएसएचएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद 'एसएससी परीक्षा परिणाम फरवरी 2026' लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा; वहां सीट संख्या और माता का प्रथम नाम दर्ज करें। इसके बाद परिणाम आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा। नतीजे को चेक करने के बाद मार्कशीट डाउनलोड कर लें। भविष्य के लिए मार्कशीट का प्रिंट आउट निकाल लें।

बता दें कि महाराष्ट्र एसएससी 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मई के बीच राज्यभर में 5,000 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की गई थीं, जिनमें 15 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। वहीं, पिछले वर्ष महाराष्ट्र एसएससी का रिजल्ट 13 मई को घोषित किया गया था, जिसमें लगभग 16 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

महाराष्ट्र बोर्ड में पिछले वर्ष का पासिंग प्रतिशत इस वर्ष की तुलना में बेहतर दर्ज किया गया था। लास्ट ईयर महाराष्ट्र बोर्ड से 10वीं की परीक्षा में कुल 93.04 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे। वर्ष 2024 में 10वीं का रिजल्ट 27 मई को जारी किया गया था, जिसमें कुल 95.81 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की थी। वहीं, वर्ष 2023 में महाराष्ट्र एसएससी का परिणाम 2 जून को घोषित किया गया था, जिसमें 93.83 प्रतिशत छात्र पास हुए थे।

--आईएएनएस

डीके/पीएम

Share this story

Tags