Samachar Nama
×

महाराष्ट्र: औरंगाबाद में व्यापारी से की 47 हजार की ठगी में फर्जी आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार

औरंगाबाद, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फर्जी आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। वह खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करता था।
महाराष्ट्र: औरंगाबाद में व्यापारी से की 47 हजार की ठगी में फर्जी आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार

औरंगाबाद, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फर्जी आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। वह खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करता था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या 10, छत्तर दरवाजा निवासी व्यवसायी राकेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि एक व्यक्ति ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताते हुए उनसे 47 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए और इसके बाद 1 लाख 20 हजार रुपए की और मांग कर रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत सक्रिय हुई। एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दाउदनगर के हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुधरपुर बाड़गांव निवासी राजेश शुक्ला के रूप में की गई है।

गिरफ्तारी के बाद व्यवसायी द्वारा पुलिस को एक सूटकेस सौंपा गया, जिसमें से कई फर्जी दस्तावेज और पहचान पत्र बरामद हुए हैं। बरामद सामग्री में आईपीएस के नाम से चार फर्जी आई कार्ड, खाकी रंग की पुलिस टोपी जिस पर बैज लगा हुआ है, सीआईए, एनआईए और पुलिस मुखबिर के नाम पर बने फर्जी पहचान पत्र, एक सफेद शर्ट जिस पर ‘एनआईए राजेश शुक्ला’ लिखा हुआ है, शामिल हैं।

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले में शामिल संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि आरोपी अकेले नहीं, बल्कि किसी संगठित गिरोह के साथ मिलकर इस प्रकार की ठगी को अंजाम दे रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है और अन्य संभावित पीड़ितों की भी तलाश की जा रही है।

--आईएएनएस

एसएके/वीसी

Share this story

Tags