Samachar Nama
×

महाराष्ट्र में 2025 में 41 बाघों की मौत, वन मंत्री गणेश नाईक ने विधानसभा में दी जानकारी

मुंबई, 25 फरवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के वन मंत्री गणेश नाईक ने विधानसभा में जानकारी दी कि वर्ष 2025 के दौरान राज्य में विभिन्न कारणों से कुल 41 बाघों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि इनमें से अधिकतर बाघों की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई, जबकि कुछ को हादसों और अन्य कारणों से जान गंवानी पड़ी।

वन मंत्री के अनुसार, वर्ष 2025 में 41 बाघों की मौत प्राकृतिक कारणों से दर्ज की गई। इसके अलावा, आठ बाघ दुर्घटनाओं में मारे गए, चार बाघों की मौत करंट लगने से हुई और एक बाघ का शिकार किए जाने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाघों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है और हर मामले की जांच की जाती है।

गणेश नाईक ने यह भी बताया कि वर्ष 2011 से 2025 के बीच रेलवे ट्रैक पर हुई दुर्घटनाओं में पांच बाघों की मौत हुई है। उन्होंने माना कि जंगल से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक वन्यजीवों के लिए खतरा बन सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने रेलवे अधिकारियों को कई सुझाव भेजे हैं, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

उन्होंने बताया कि वन क्षेत्रों से गुजरने वाले रेल मार्गों पर ट्रेनों की गति सीमित करने का सुझाव दिया गया है, ताकि अचानक ट्रैक पर आने वाले वन्यजीवों को बचाया जा सके। इसके साथ ही जंगली जानवरों के सुरक्षित आवागमन के लिए अंडरपास बनाने की भी सिफारिश की गई है।

वन विभाग ने यह भी कहा है कि यात्रियों द्वारा ट्रैक के आसपास फेंके गए खाद्य पदार्थ जंगली जानवरों को आकर्षित करते हैं, इसलिए इस पर सख्ती से रोक लगाने की जरूरत है।

वन मंत्री ने कहा कि इन सुझावों पर अमल के लिए रेलवे विभाग के साथ लगातार संवाद और समन्वय किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य राज्य में बाघों और अन्य वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि उनकी संख्या और संरक्षण को लेकर चल रहे प्रयासों को मजबूती मिल सके।

--आईएएनएस

एमएस/

Share this story

Tags