Samachar Nama
×

मध्य शरद उत्सव की छुट्टियों के दौरान 67 लाख 9 हजार लोगों ने की यात्राएं

मध्य शरद उत्सव की छुट्टियों के दौरान 67 लाख 9 हजार लोगों ने की यात्राएं
मध्य शरद उत्सव की छुट्टियों के दौरान 67 लाख 9 हजार लोगों ने की यात्राएं

बीजिंग, 28 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय आव्रजन प्रशासन के अनुसार, इस वर्ष शरद उत्सव की छुट्टियों के दौरान देशभर में सीमा निरीक्षण अधिकारियों ने चीनी और विदेशी नागरिकों के 67 लाख 9 हजार प्रवेश और निकास की प्रक्रिया पूरी की, जो औसतन प्रतिदिन 22 लाख 36 हजार रही।

यह पिछले वर्ष की इसी अवधि से 16.8 प्रतिशत अधिक है। प्रवेश और निकास की मंजूरी का सबसे व्यस्त दिन 26 सितंबर रहा, जब 23 लाख 42 हजार प्रवेश और निकास हुए।

चीन में प्रवेश करने वाले विदेशियों में से 2 लाख 47 हजार वीजा-मुक्त प्रवेश के पात्र थे, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि से 32.7 प्रतिशत की वृद्धि है। कुल 3 लाख 9 हजार आने-जाने वाले परिवहन साधनों (जहाजों, ट्रेनों और वाहनों) का निरीक्षण किया गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि से 8.6 प्रतिशत की वृद्धि है।

मध्य शरद उत्सव के दौरान, देश भर के बंदरगाहों पर प्रवेश और निकास प्रक्रियाएं सुरक्षित, कुशल और व्यवस्थित थीं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags