Samachar Nama
×

मध्य प्रदेश में राजनीतिक जमीन मजबूत करने की तैयारी में जुटा कांग्रेस संगठन

इंदौर, 24 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में कांग्रेस संगठन जमीनी मजबूती की तैयारी में जुटा हुआ है। इसी सिलसिले में पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी सहित अन्य प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में इंदौर में बैठक हुई। इस बैठक में तय किया गया है कि कार्यकर्ता कांग्रेस के विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने की अभियान में जुटेंगे।

कांग्रेस की इंदौर कमेटी की मंगलवार को गांधी भवन में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। कांग्रेस की विचारधारा को हर घर तक पहुंचाने के लिए पूरी कांग्रेस संकल्पित है।

इस बैठक में मौजूद प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी सहित अन्य नेताओं ने राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और कहा कि राज्य और केंद्र की सरकार जनता के हितों को नजरअंदाज कर रही है। इस स्थिति में पार्टी के कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर घर-घर संपर्क करना होगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ा जा सके।

सरकार की नीतियां आम लोगों की जिंदगी को मुश्किल भरा बना रही हैं। वर्तमान में पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत है और कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जा रही है। इस सिलसिले को आगे जारी रखना होगा।

वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने घरेलू गैस की समस्या का मुद्दा उठाया और कहा कि बीते दिनों मुख्यमंत्री ने कहा था कि मध्य प्रदेश में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, जबकि वास्तविक स्थिति यह है कि 4000 से ज्यादा रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर हैं और हजारों लोग गैस सिलेंडर के लिए लाइनों में लगे हैं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने हवाई जहाज से नीचे जमीन पर उतरकर देखेंगे तो उन्हें इस घरेलू गैस के आपातकाल का एहसास होगा।

--आईएएनएस

एसएनपी/डीकेपी

Share this story

Tags