Samachar Nama
×

मध्य प्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कराने की साजिश कांग्रेस नेताओं ने रची: मोहन यादव

भोपाल, 10 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए हो रहे चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निरस्त होने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस के नेताओं को घेरा है। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्र निरस्त कराने का षड्यंत्र कांग्रेस नेताओं ने ही रचा।

दरअसल, मंगलवार को कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का जानकारी छुपाने पर नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया, उसके बाद से भोपाल से लेकर दिल्ली तक राजनीति गरमाई हुई है। कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का भाजपा की ओर से जवाब दिया जा रहा है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने जानबूझकर हार के डर से षड्यंत्र रचकर अपने प्रत्याशी के फॉर्म में गलती रखी। इस सीट पर कांग्रेस के कई नेताओं की नजर थी, जब उन्हें सफलता नहीं मिली, तो यह खेल बिगाड़ने का काम कांग्रेसियों ने किया। यह कितनी छोटी बात है कि जब कोई भी पंच और सरपंच का फॉर्म भरता है, तो उसे अपने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी नहीं देनी चाहिए, जो 10-10 बार चुनाव लड़ चुके हैं। ऐसे नेताओं ने यह षड्यंत्र जानबूझकर रचा है।

कांग्रेस पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि एक तरफ आपको अपने विधायकों पर भरोसा नहीं, इसलिए प्लेन लेकर उन्हें डराने का, धमकाने का नाटक करने का प्रयास किया। अब सारी कलई खुल गई तो कांग्रेस को आत्म विश्लेषण करने की जरूरत है।

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि भाजपा के लिए यह अच्छी बात है कि हमने बीते लोकसभा चुनाव में कमलनाथ की सीट जीतकर एक नया रिकॉर्ड बनाया था। वर्तमान में 29 लोकसभा सीट भाजपा की है। उसके बाद इंदौर में भी कांग्रेस जिला अध्यक्ष अपना उम्मीदवार चुनाव में न उतर सके। अपने प्रत्याशियों का फॉर्म नहीं भर पाए, वह अपने विधायकों को एकजुट नहीं कर पाए, जो अपने नेतृत्व को ही स्वीकार नहीं कर रही है, तो फिर भाजपा क्या करेगी।

सीएम मोहन यादव ने विधायक अंबरीश शर्मा की माता के निधन पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''लहार विधानसभा क्षेत्र से विधायक अंबरीश शर्मा की पूज्य माता जी के निधन का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।''

--आईएएनएस

एसएनपी/एसके/वीसी

Share this story

Tags