Samachar Nama
×

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने बंद की थी सार्वजनिक परिवहन सेवा: सीएम मोहन यादव

भोपाल 2 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को बंद करने का काम कांग्रेस की सरकार ने किया था। दरअसल, राज्य में मोहन यादव सरकार सुगम परिवहन सेवा शुरू करने जा रही है और राज्य के कई हिस्सों में इसके तहत सार्वजनिक परिवहन सेवा बसों का संचालन भी शुरू हो जाएगा।

सीएम मोहन यादव ने पूर्व में संचालित सार्वजनिक बस सेवा के बंद होने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि कांग्रेस शासनकाल में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को बंद करने का कार्य किया गया था, लेकिन हमारी सरकार न सिर्फ प्रदेश में बेहतर और आधुनिक सड़कों का तेजी से निर्माण कर रही है, बल्कि जल्द ही नागरिकों को राज्य परिवहन की विशेष सुविधाओं का लाभ भी मिलने जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि जनसुविधाओं के विस्तार और प्रदेश के समग्र विकास के लिए हमारी सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता और संकल्प के साथ आज कार्य कर रही है। राज्य में एक बार फिर सार्वजनिक परिवहन सेवा शुरू करने के लिए चल रही कोशिश के क्रम में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत प्रदेश में बसों के संचालन हेतु, मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के संचालक मंडल की बैठक संपन्न हुई।

बोर्ड के प्रबंध मनीष सिंह संचालक द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया गया। संपूर्ण मध्य प्रदेश को 7 क्षेत्रों में, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर एवं रीवा विभक्त करते हुए इन शहरों में पूर्व से क्रियाशील शहरी परिवहन के लिये कंपनियों के संबंध में जानकारी दी गई।

बताया गया कि पीएम ई-बस सेवा और मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना में बसों का संचालन सर्वप्रथम इंदौर क्षेत्र से प्रारंभ किया जाएगा। इंदौर क्षेत्र के तहत इंदौर संभाग के समस्त जिले तथा इंदौर स्थित अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड अब संपूर्ण इंदौर संभाग से प्रारंभ होने वाली बसों के कार्यक्षेत्र में कार्य करेंगी। इंदौर क्षेत्र से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत तीन श्रेणी की बसों का संचालन जुलाई माह प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित किया गया।

--आईएएनएस

एसएनपी/एसके

Share this story

Tags