Samachar Nama
×

मध्य प्रदेश में बनी बिजली से चल रही दिल्ली मेट्रो: मुख्यमंत्री मोहन यादव

खरगोन, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश बिजली के मामले में समृद्ध हो रहा है, और राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य में बनी बिजली से दिल्ली की मेट्रो ट्रेन चल रही है।
मध्य प्रदेश में बनी बिजली से चल रही दिल्ली मेट्रो: मुख्यमंत्री मोहन यादव

खरगोन, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश बिजली के मामले में समृद्ध हो रहा है, और राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य में बनी बिजली से दिल्ली की मेट्रो ट्रेन चल रही है।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि जलूद सोलर पॉवर प्लांट का लोकार्पण मध्यप्रदेश के साथ देशभर के लिए महत्वपूर्ण है। यहां सूर्य के प्रकाश को बिजली के रूप में बदलकर इंदौर नगर निगम लाभान्वित हो रहा है। लगभग 60 मेगावॉट क्षमता की इस परियोजना में भारत सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग मिला है। ग्रीन बॉन्ड स्कीम के माध्यम से इस परियोजना में देश की जनता को भागीदार (पार्टनर) बनाया है। पीपीपी मोड में कार्य करने वाला यह अपनी तरह का देश का प्रथम संयंत्र है। इस तरह से नाते इस राष्ट्रीय उपलब्धि का श्रेय मध्य प्रदेश को जाता है।

मुख्यमंत्री यादव खरगोन जिले में महेश्वर के निकट जलूद में 271 करोड़ की लागत से बने 60 मेगावाट सोलर पॉवर प्लांट का लोकार्पण कर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री यादव ने संयंत्र का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि इस परियोजना में कोई भी व्यक्ति एक-एक लाख के 10 बॉन्ड खरीद सकता है। एक लाख पर लगभग 8 प्रतिशत की बचत होगी, जिसका लाभ 20 साल तक मिलेगा। अगर जरूरत पड़े तो इस बॉन्ड को बेचा भी जा सकता है। इस प्रकार से राज्य सरकार ने घर बैठे लोगों को पैसे कमाने का अवसर दिया है। मध्यप्रदेश सबसे सस्ती बिजली देने वाला राज्य है। हमारी बिजली से दिल्ली में मेट्रो ट्रेन चल रही है।

जलूद सोलर पावर प्लांट का भूमि-पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2023 में किया था। लोकार्पण अवसर पर प्रदेश में हरित ऊर्जा पर जारी कार्यों पर केंद्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि जलूद सोलर पॉवर प्लांट से दोहरा लाभ मिलेगा। इंदौर नगर निगम को बिजली तो मिलेगी ही, साथ में कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी। बिजली उत्पादन में ग्रीन एनर्जी का नवाचार सर्वोत्तम है।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना की लागत 10 साल में निकल जाएगी, अगले 10 साल सिर्फ लाभ के होंगे। मध्यप्रदेश बदल रहा है। एक समय था, जब रात में बिजली कटौती होती थी, दिन में बिजली तो मिलती ही नहीं थी।

--आईएएनएस

एसएनपी/एएमटी

Share this story

Tags