Samachar Nama
×

मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, ठंड बढ़ने के आसार

भोपाल, 2 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल रहा है; बादल छाए हुए हैं तो कई स्थानों पर कोहरा भी है। आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई जा रही है, जिससे राज्य में ठंड एक बार फिर अपना असर दिखा सकती है।

राज्य में तापमान ने पिछले दिनों में उछाल मारा है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है, लेकिन अब मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। इसकी वजह जम्मू कश्मीर और पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी तथा बारिश है।

इसी के चलते मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में राज्य में भी बारिश हो सकती है जिसके चलते तापमान में भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, रीवा-सागर समेत 25 जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, सुबह के समय कुछ हिस्सों में कोहरे का असर भी देखा गया। सोमवार की सुबह कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई है।

मौसम में आए बदलाव के चलते इस बात की संभावना जताई जा रही है कि आगामी 24 घंटे में ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में बारिश हो सकती हैं। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, विदिशा, रायसेन, सीहोर समेत कई जिलों में कोहरा भी छा सकता है।

जानकारों का कहना है कि इस मौसम की हल्की बारिश फसलों के लिए लाभदायक होती है और अगर ज्यादा बारिश हुई तो इसका नुकसान फसलों पर पड़ सकता है। पिछले दिन और राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओले पड़े थे जिससे बड़ा नुकसान हुआ है।

--आईएएनएस

एसएनपी/एएस

Share this story

Tags