Samachar Nama
×

मध्य प्रदेश की कैबिनेट बैठक में खाई गई झालमुड़ी, सीएम ने केंद्रीय नेतृत्व को दी बधाई

भोपाल, 5 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बंगाल के स्थानीय व्यंजन झालमुड़ी को चर्चा में ला दिया है। चुनावी नतीजे आने के बाद जगह-जगह झालमुड़ी का वितरण भी किया गया।
मध्य प्रदेश की कैबिनेट बैठक में खाई गई झालमुड़ी, सीएम ने केंद्रीय नेतृत्व को दी बधाई

भोपाल, 5 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बंगाल के स्थानीय व्यंजन झालमुड़ी को चर्चा में ला दिया है। चुनावी नतीजे आने के बाद जगह-जगह झालमुड़ी का वितरण भी किया गया।

मध्य प्रदेश की मोहन कैबिनेट की बैठक में सभी सदस्यों ने झालमुड़ी खाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय नेतृत्व को इस जीत के लिए बधाई भी दी। मोहन कैबिनेट की मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल सहित अन्य स्थानों पर भाजपा को मिली जीत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह सहित राष्ट्रीय नेतृत्व को बधाई दी।

कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए मंत्री चेतन काश्यप ने बताया कि पश्चिम बंगाल के स्थानीय व्यंजन झालमुड़ी की हर तरफ चर्चा है। कैबिनेट की बैठक में भाजपा को मिली जीत पर सभी सदस्यों ने झालमुड़ी खाया। जैसे-जैसे झालमुड़ी की चर्चा हो रही है, वैसे ही लोगों को पता चल रहा है कि आखिर झालमुड़ी है क्या।

पश्चिम बंगाल की झालमुड़ी और मध्य प्रदेश के व्यंजन का जिक्र करते हुए मंत्री काश्यप ने कहा कि जिस तरह रतलाम आदि में सेव परमल मिलाकर खाया जाता है, ठीक उसी तरह का खाद्य पदार्थ है झालमुड़ी। महाराष्ट्र की भेलपुरी हो या झालमुड़ी यह सभी हमारे राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं।

दरअसल, पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दुकान पर पहुंचकर झालमुड़ी ली थी। उसके बाद से ही झालमुड़ी की चर्चा सियासी गलियारों से लेकर आम लोगों के बीच में है, और अब चुनाव में भाजपा को मिली जीत के बाद तो हर तरफ झालमुड़ी खाई जा रही है और बांटी जा रही है।

--आईएएनएस

एसएनपी/डीएससी

Share this story

Tags