Samachar Nama
×

मध्य प्रदेश के नीमच में महिला से 58 लाख रुपए की अफीम बरामद

मध्य प्रदेश के नीमच में महिला से 58 लाख रुपए की अफीम बरामद
मध्य प्रदेश के नीमच में महिला से 58 लाख रुपए की अफीम बरामद

भोपाल, 5 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश पुलिस को नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में नीमच में बड़ी सफल मिली है।पुलिस ने एक महिला से 58 लाख से ज्यादा की अफीम बरामद की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नीमच सिटी पुलिस ने एक महिला आरोपी को 11 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 58 लाख 50 हजार रुपये है।

बताया गया है कि नीमच सिटी पुलिस टीम ने अपराध विवेचना के दौरान आमरोड-दरक वेयर हाउस के सामने गिरदौड़ा क्षेत्र में संदेह के आधार पर एक महिला को पकड़ा। महिला के पास रखे सामान की तलाशी लेने पर उसमें कुल 11 किलो 700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम प्राप्त हुआ। जिसे विधिवत जब्त किया।

प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में अवैध अफीम उपलब्ध कराने वाले को एनडीपीएस एक्ट के तहत सहआरोपी बनाया गया है। पुलिस द्वारा सह आरोपी की तलाश की जा रही है।

मध्य प्रदेश पुलिस नशे के कारोबार से जुड़े प्रत्येक स्तर स्रोत, परिवहन, सप्लाई एवं तस्करी नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

--आईएएनएस

एसएनपी/एएसएच

Share this story

Tags