Samachar Nama
×

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए कांग्रेस लाठी खाने और जेल जाने को तैयार : उमंग सिंघार

भोपाल 9 मई (आईएएनएस) मध्य प्रदेश के किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस द्वारा मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर किए गए जाम पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। इस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि राज्य के किसानों के लिए कांग्रेस लाठी खाने और जेल जाने को तैयार है।

दरअसल, गुरुवार को कांग्रेस ने मध्य प्रदेश से गुजरने वाले मुंबई -आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसानों की समस्याओं को लेकर कई स्थानों पर चक्का जाम किया था। इस चक्का जाम के चलते आवागमन प्रभावित हुआ था। इस पर कई थानों की पुलिस ने कांग्रेस के कई विधायकों सहित अन्य नेताओं पर प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफ आई आर पर नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा है कि खलघाट सहित पूरे प्रदेश में किसानों के हक़ की आवाज़ उठी तो भाजपा ने समाधान नहीं, एफ आई आर का रास्ता चुना। मेरे नाम सहित कांग्रेस के कई विधायकों और सैंकड़ों नेताओं पर मुकदमे दर्ज कर दिए गए।

नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने सवाल किया है कि क्या किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य मांगना अपराध है?क्या फसल बीमा, खाद-बीज और बिजली की बात करना गुनाह है? नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि कांग्रेस किसानों के लिए लाठी भी खाएगी और अगर जेल भी जाना पड़ा तो उमंग सिंघार 100 बार तैयार है।

पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफ आई आर पर तंज करते हुए नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा है कि पुलिस की इस कारवाई से सरकार का डर साफ दर नजर आ रहा है, किसानों में डर नहीं है। अन्नदाता की लड़ाई अब और मजबूती से लड़ी जाएगी। प्रदेश में वर्तमान में गेहूं खरीदी जारी है।

कांग्रेस का आरोप है कि राज्य में इस बार गेहूं का उत्पादन बहुत अधिक हुआ है मगर खरीदी कम गेहूं की हो रही है जिससे बड़ी संख्या में किसानों को बिचौलियों को गेहूं बेचना पड़ेगा। यह स्थिति किसानों के लिए चिंता जनक और परेशान कर देने वाली है।

--आईएएनएस

एसएनपी/पीएम

Share this story

Tags