Samachar Nama
×

मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक राष्ट्रपति भवन जाएंगे: जीतू पटवारी

भोपाल, 10 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ऐलान किया है कि कांग्रेस विधायक राष्ट्रपति भवन जाकर अपना पक्ष रखेंगे।

कांग्रेस ने बुधवार को राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र को निरस्त किए जाने के विरोध में राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर उपवास का आयोजन किया। इस मौके पर कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं के साथ विधायक और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ऐलान किया है कि शुक्रवार के दिन कांग्रेस के सभी 62 विधायक दिल्ली जाएंगे और राष्ट्रपति के सामने इस बात की गुहार लगाएंगे कि हम सिर्फ एक विधायक नहीं बल्कि ढाई से तीन लाख वोट का प्रतिनिधित्व करते हैं। विधायकों के वोट के अधिकार का जो दुरुपयोग किया गया उसके लिए राष्ट्रपति से न्याय मांगेंगे ।

उन्होंने राज्य की स्थिति को लेकर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस आने वाले समय में बड़े आंदोलन करने जा रही है क्योंकि वर्तमान में मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है, कैंसर जड़ों में घुस गया है। इस भ्रष्टाचार का सरगना कोई और नहीं, राज्य का मुख्यमंत्री है।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य में वोट की चोरी आम व्यक्ति के घरों पर असर कर रही है, इसलिए राज्य के लोगों को इसमें हिस्सा लेना चाहिए और वास्तविकता को जनता के बीच सामने लाना चाहिए।

--आईएएनएस

एसएनपी/एमएस

Share this story

Tags