Samachar Nama
×

मध्य प्रदेश के रतलाम में अगवा 6 माह का मासूम 20 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल, 6 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की जावरा औद्योगिक थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हुसैन टेकरी क्षेत्र से अपहृत 6 माह के मासूम बच्चे को महज 20 घंटे के भीतर सकुशल रेस्क्यू कर लिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार फरियादी शाहिल नट, निवासी जिला सागर ने अपनी पत्नी साहिन नट के साथ थाना औद्योगिक क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वे हुसैन टेकरी में सड़क किनारे सो रहे थे। इसी दौरान तड़के करीब 4 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति उनके 6 माह के पुत्र रिहान का अपहरण कर ले गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज, साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 20 घंटे के भीतर शिवपुरी थाना कोलारस क्षेत्र से मासूम रिहान को सकुशल बरामद कर लिया तथा अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम की सुरक्षित वापसी से परिजनों ने राहत की सांस ली, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

बता दें कि अपहरण के मामले में पुलिक की इसी प्रकार की सराहनीय कार्रवाई बीते 3 जून को दिल्ली में देखने मिली, जहां दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने मई महीने में लापता और अपहृत 124 लोगों को उनके परिवारों से वापस मिला दिया। लापता और अपहृत व्यक्तियों की रिपोर्ट मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने यह सफलता हासिल की है। इस तरह इस वर्ष 31 मई तक दिल्ली पुलिस ने कुल 673 लोगों को परिवारों से मिलाया है।

इसके लेकर अधिकारियों ने बताया कि इन तेज और समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने 1 मई से 31 मई के बीच 124 लापता व्यक्तियों, जिनमें 33 बच्चे और 91 वयस्क थे, का पता लगाने में सफल रही। पुलिस टीमों ने 'ऑपरेशन मिलाप' के तहत इन व्यक्तियों का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित रूप से उनके परिवारों से मिलाने में समर्पण और पेशेवर रवैया दिखाया।

--आईएएनएस

डीके/पीएम

Share this story

Tags