Samachar Nama
×

'लुटेरी दुल्हन' में विलेन बने मनमोहन तिवारी, बोले- हैरान था कि हीरो निगेटिव कैसे हो सकता है

मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। अभिनेता मनमोहन तिवारी इन दिनों वेब सीरीज 'लुटेरी दुल्हन' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सस्पेंस-क्राइम थ्रिलर में वह एक एक निगेटिव रोल में नजर आएंगे। अपने किरदार को लेकर अभिनेता का कहना है कि शुरुआत में तो वे खुद भी इस रोल को लेकर काफी हैरान थे।
'लुटेरी दुल्हन' में विलेन बने मनमोहन तिवारी, बोले- हैरान था कि हीरो निगेटिव कैसे हो सकता है

मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। अभिनेता मनमोहन तिवारी इन दिनों वेब सीरीज 'लुटेरी दुल्हन' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सस्पेंस-क्राइम थ्रिलर में वह एक एक निगेटिव रोल में नजर आएंगे। अपने किरदार को लेकर अभिनेता का कहना है कि शुरुआत में तो वे खुद भी इस रोल को लेकर काफी हैरान थे।

उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में बताया, "जब मुझे पहली बार इस किरदार के बारे में बताया गया, तो मुझसे कहा गया कि वह कहानी में हीरो हैं लेकिन उसका अंदाज पूरी तरह से निगेटिव है। मैं हैरान हो गया था कि एक हीरो कैसे निगेटिव हो सकता है? तब मेकर्स ने समझाया कि वह एक टूटा हुआ आशिक है, जिसे धोखा मिला है।

उन्होंने बताया कि यह रोल उनके लिए एक बहुत बड़ी चुनौती थी। उन्होंने बताया, "मैंने ज्यादातर दबंग और मजबूत किरदार निभाए हैं, लेकिन इस सीरीज में मैं एक ऐसे इंसान बना हूं, जिसे बेवकूफ बनाया जा रहा है। दो मजबूत महिला किरदारों के बीच इस तरह की भावनात्मक कमजोरी को पर्दे पर उतारना उनके लिए बिल्कुल नया और रोमांचक अनुभव है।"

मेरे लिए यह एक चुनौती थी क्योंकि मैं आम तौर पर दबंग किरदार निभाता हूं। यहाँ, मैं वह इंसान था जिसे बेवकूफ़ बनाया जा रहा था और जो इमोशनली टूट चुका था। वह इमोशनल कमजोरी मेरे लिए नई थी, और दो मजबूत महिला किरदारों के बीच परफॉर्म करना इस अनुभव को और भी रोमांचक बनाता था।

उन्होंने सीरीज को बाकी थ्रिलर क्राइम कहानियों से अलग बताया। उन्होंने कहा कि इस सीरीज का मजबूत भावनात्मक पहलू है। इस शो में कलाकारों और किरदारों का एक बहुत ही दिलचस्प और अनोखा मेल देखने को मिलेगा, जो दर्शक दमदार एक्टिग और सस्पेंस के साथ एक गहरी कहानी देखना पसंद करते हैं।

आईएएनएस ने अभिनेता ने पूछा, "यह सीरीज असल घटनाओं से प्रेरित है, तो क्या इसे सनसनीखेज बनाने से बचने की कोई जान-बूझकर की गई कोशिश थी?" इसका जवाब देते हुए मनमोहन ने साफ किया कि एक कलाकार के तौर पर उनकी जिम्मेदारी सिर्फ अच्छा अभिनय करना था।

उन्होंने कहा, "लेखक और निर्माता कहानी के बड़े संदेश को आकार देते हैं। मेरी जिम्मेदारी दर्शकों को उस जुनूनी आशिक के दर्द पर यकीन दिलाना था, जिसे धोखा मिला है। पूजा की जिम्मेदारी एक ईमानदार पुलिस अफसर का किरदार निभाना था। यहां तक कि माया, यानी 'लूटेरी दुल्हन' के अंदर भी इमोशनल दर्द छिपा हुआ है। यही अपनापन मायने रखता है।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story

Tags