Samachar Nama
×

लखनऊ में डे-केयर सेंटर का जर्जर गेट गिरने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत, स्थानीय लोगों में आक्रोश

लखनऊ, 30 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 'बचपन डे केयर स्कूल' का जर्जर गेट अचानक गिरने से 7 साल के बच्चे की मौत हो गई। इस घटना से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। हालांकि, प्रशासन ने पीड़ित परिवार को सहायता का आश्वासन दिया है।

मृतक बच्चे की मां ने बताया, "मेरा बेटा वहीं खेल रहा था। गेट बहुत खराब हालत में था। सब लोग अधिकारियों को इस बारे में बता रहे थे, लेकिन सरकार ने किसी की नहीं सुनी। जब बच्चे ने गेट को छुआ, तो वह मेरे बच्चे के ऊपर गिर गया।"

जानकारी के अनुसार, यह दुखद घटना सुबह 9 बजे से 9:30 बजे के बीच घटी। यह स्कूल दृष्टिबाधित बच्चों के लिए एक सुविधा केंद्र है, जो 'दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग' के अंतर्गत संचालित होता है। बताया जा रहा है कि शिवा स्कूल के प्रवेश द्वार के पास अपने भाई-बहनों और अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी लोहे का एक पुराना और कथित तौर पर जर्जर गेट अचानक टूटकर उस पर गिर गया। उस भारी-भरकम गेट के नीचे दब जाने से बच्चे को गंभीर चोटें आईं। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

एक स्थानीय नागरिक ने आईएएनएस को बताया, "बच्चा सुबह घर से बाहर खेलने के लिए निकला था। वह डे-केयर सेंटर के गेट के सामने खेल रहा था। उसी समय गेट गिर गया, जो पहले से ही जर्जर स्थिति में था। गेट का वजन अधिक होने के कारण बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, उसे हम तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया था।"

वहीं, सदर एसडीएम मनोज सिंह ने कहा, "डे-केयर सेंटर के पास कुछ बच्चे रहते हैं। सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि एक बच्चा इसे खोलने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, गेट क्यों गिरा, यह जांच का विषय है।" एसडीएम ने कहा कि शिवा की दुखद मृत्यु हुई है। पीड़ित परिवार को सहायता राशि दिलाई जाएगी।

--आईएएनएस

डीसीएच/

Share this story

Tags