Samachar Nama
×

लखनऊ और फिरोजाबाद में शांतिपूर्ण तरीके से मनाई जा रही बकरीद, मुख्तार अब्बास नकवी ने भी पढ़ी नमाज

लखनऊ, 28 मई (आईएएनएस)। देशभर में बकरीद के मौके पर नमाज अदा की जा रही है। उत्तर प्रदेश में भी ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ी जा रही है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
लखनऊ और फिरोजाबाद में शांतिपूर्ण तरीके से मनाई जा रही बकरीद, मुख्तार अब्बास नकवी ने भी पढ़ी नमाज

लखनऊ, 28 मई (आईएएनएस)। देशभर में बकरीद के मौके पर नमाज अदा की जा रही है। उत्तर प्रदेश में भी ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ी जा रही है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

लखनऊ पश्चिम के डीसीपी कमलेश दीक्षित ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि ईद-उल-अजहा के मौके पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। लोगों का आवागमन निर्बाध रूप से जारी रहे, इसके लिए पार्किंग के विशेष प्रबंध किए गए हैं। पुलिसकर्मियों की सादे कपड़े में ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि क्यूआरटी की टीमें तैनात की गई हैं और पीएसी के भी जवान सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय कमेटी के लोगों से भी बात कर ली गई है, जिससे कि उनके वॉलिंटियर्स भी लोगों की मदद करते रहें।

लखनऊ के टीले वाली मस्जिद में नमाज पढ़ने आए एक नमाजी ने आईएएनएस से कहा कि सभी लोगों को मुबारकबाद और शांति का माहौल बनाए रखना चाहिए। आज के दिन सभी मुसलमान कुर्बानी देते हैं।

फिरोजाबाद ग्रामीण के एसपी अनुज चौधरी ने भी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पिछले कई दिनों से पुलिस-प्रशासन शांति और उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार बैठकें कर रहा था और सभी के साथ तालमेल बिठा रहा था। सभी समुदायों के लोगों ने सहयोग किया और प्रशासन के निर्देशों का पालन किया। इसकी वजह से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, सड़कें अवरुद्ध नहीं हुईं और शांतिपूर्वक नमाज संपन्न हुई।

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने आईएएनएस से कहा कि ईद-उल-अजहा की तमाम मुसलमानों और इंसानों को मुबारकबाद। उन्होंने मस्जिदों, इबादतगाहों और इमामबाड़ों में नमाज पढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज के दिन कुर्बानी की जाती है, जो कुर्बानी नहीं कर सकता वो हिस्सा लेता है। परिवार, पड़ोसियों और गरीबों के ख्याल रखना ही कुर्बानी की मकसद है।

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने दिल्ली के पंचकुइयां रोड स्थित इमामिया हॉल शिया जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की।

--आईएएनएस

एसडी/पीएम

Share this story

Tags