Samachar Nama
×

आईपीएल 2026 : बाउचर ने सीएसके के खिलाफ मार्श की 'मास्टरक्लास' पारी को सराहा

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज मार्क बाउचर ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेली गई मिचेल मार्श की 90 रनों की आतिशी पारी को मास्टरक्लास बताया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हालात पूरी तरह से मार्श के अनुकूल थे।
आईपीएल 2026 : बाउचर ने सीएसके के खिलाफ मार्श की 'मास्टरक्लास' पारी को सराहा

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज मार्क बाउचर ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेली गई मिचेल मार्श की 90 रनों की आतिशी पारी को मास्टरक्लास बताया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हालात पूरी तरह से मार्श के अनुकूल थे।

मार्श ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 90 रनों की दमदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 9 चौके और 7 छक्के लगाए। मार्श ने पहले विकेट के लिए जोश इंग्लिस के साथ मिलकर महज 11.4 ओवर में 135 रनों की साझेदारी निभाई, जिसके बूते एलएसजी सीएसके 188 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 16.4 ओवर में चेज करने में सफल रही।

बाउचर ने 'जियोहॉटस्टार' से बात करते हुए कहा, "यह एक मास्टरक्लास पारी थी। जोश इंग्लिस और मिचेल मार्श दोनों ने कहा कि विकेट ने उन्हें पर्थ की याद दिला दी। कितनी बाउंड्री विकेट के स्क्वेयर पर लगीं? मार्श जानते थे कि गेंदबाज बैक ऑफ लेंथ पर गेंदबाजी करने वाले हैं, क्योंकि पहले एलएसजी के गेंदबाजों के लिए यही काम कर रहा था। वह गति का इस्तेमाल कर रहे थे और जानते हैं कि इन परिस्थितियों में कैसे बैटिंग करनी है।"

साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज ने सुझाव दिया है कि एलएसजी को अपने घरेलू मैदान पर भी इसी तरह की पिच तैयार करनी चाहिए, क्योंकि इस परिस्थितियों में लखनऊ सुपर जायंट्स बेहतर खेलती है। बाउचर ने कहा, "इस पिच पर जिस का खेल एलएसजी ने दिखाया, उसे देखते हुए यह एलएसजी का भविष्य है। उन्हें इस तरह की विकेट पर खेलने की जरूरत है। उनके पास तेज गेंदबाज हैं जो ऐसी पिच पर असरदार गेंदबाजी कर सकते हैं। इसके साथ ही उनके पास ऐसे बल्लेबाज भी हैं जो उछाल वाली पिचों पर अच्छा खेलते हैं, जैसे एडेन मार्करम, मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस। यह उन्हें अगले सीजन के लिए भी अच्छा बना सकता है।"

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 187 रन लगाए। टीम की ओर से कार्तिक शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 71 रनों की दमदार पारी खेली। कार्तिक ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं, शिवम दुबे ने 16 गेंदों में 200 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए नाबाद 32 रन बनाए। हालांकि, एलएसजी ने 188 रनों के लक्ष्य को 16.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मार्श की 90 रनों की पारी के अलावा जोश इंग्लिस ने 36 और निकोलस पूरन ने 32 रनों का योगदान दिया।

--आईएएनएस

एसएम/एएस

Share this story

Tags