Samachar Nama
×

एलपीजी मुद्दे पर शिवसेना का बयान, शाइना एनसी ने आदित्य ठाकरे के सवालों पर किया पलटवार

मुंबई, 22 मार्च (आईएएनएस)। एलपीजी आपूर्ति और बढ़ती वैश्विक चुनौतियों के बीच शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने विपक्ष, खासकर आदित्य ठाकरे के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत का मुख्य लक्ष्य इस समय शांति और स्थिरता बनाए रखना है, लेकिन जमीनी हालात को समझना भी उतना ही जरूरी है।

शाइना एनसी ने आईएएनएस से कहा कि हाल ही में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव डॉ. नीरज मित्तल ने घोषणा की है कि एलपीजी का 20 प्रतिशत आवंटन उन क्षेत्रों के लिए किया जाएगा, जहां इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। इसमें रेस्टोरेंट, अस्पताल, होटल, इंडस्ट्रियल कैंटीन, फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स, बेकरी और सब्सिडी कैंटीन जैसे सेक्टर शामिल हैं। साथ ही स्थानीय निकाय भी इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि जब भी दुनिया में कोई युद्ध या संकट की स्थिति होती है, तो उसका असर हर देश पर पड़ता है। ऐसे समय में सभी को एकजुट रहने की जरूरत है और भारत भी इसी दिशा में काम कर रहा है ताकि देश सुरक्षित रहे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस आपूर्ति को लेकर कोई संकट न आए।

आदित्य ठाकरे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाने के जवाब में शाइना एनसी ने कहा कि विपक्ष अक्सर आरोप लगाने में व्यस्त रहता है, जबकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि एमएसएमई सेक्टर पर इस स्थिति का कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में विदेशी निवेश भी भारत में आएगा, हालांकि फिलहाल पूरी दुनिया शेयर बाजार के संकट से गुजर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का फोकस पेट्रोल, डीजल और एलपीजी पर है, ताकि आम आदमी की जेब पर ज्यादा बोझ न पड़े। उनका प्रयास है कि हर चुनौती को अवसर में बदला जाए।

पाकिस्तान को लेकर भी उन्होंने कड़ा संदेश दिया और कहा कि यह नया भारत है, जो हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देना जानता है।

--आईएएनएस

वीकेयू/एएस

Share this story

Tags