Samachar Nama
×

एटीएम से LPG सिलेंडर रिफिल की सुविधा, जानें कौन कर सकता है आवेदन और कैसे मिलेगा फायदा

एटीएम से LPG सिलेंडर रिफिल की सुविधा, जानें कौन कर सकता है आवेदन और कैसे मिलेगा फायदा

देशभर में एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई को लेकर इन दिनों परेशानी देखने को मिल रही है. कई जगह पर लोगों को सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी में देरी का सामना करना पड़ रहा है, तो कहीं गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लगी है. इसी बीच हरियाणा के गुरुग्राम से एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां लोगों के लिए एलपीजी की नई सुविधा शुरू की गई है. यहां आम जनता के लिए LPG ATM शुरू किया गया है, जहां ग्राहम अपना खाली सिलेंडर लाकर मात्र 2 से 3 मिनट में उसे रीफिल भी करा सकते हैं. यह सुविधा भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के तहत भारत गैस की ओर से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू गई है, जिसका उद्देश्य लोगों को 24 घंटे आसान और तेज गैस उपलब्ध कराना है. ऐसे में चलिए अब आपको भी बताते हैं कि अब आपका एलपीजी सिलेंडर एटीएम से कैसे रिफिल होगा और किन लोगों को इस सुविधा का फायदा मिलेगा. 

कहां शुरू हुई है यह सुविधा?

एलपीजी एटीएम सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली में लगाया गया है जो सोहना क्षेत्र में स्थित एक रिहायशी सोसाइटी है. वहीं इसे नॉर्थ इंडिया का पहला एलपीजी एटीएम बताया जा रहा है. इस मशीन के जरिए अब लोगों को गैस खत्म होने पर एजेंसी या डिलीवरी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. वहीं यह सुविधा ऐसे समय में आई है, जब कई ग्राहक एलपीजी रिफिल के लिए ज्यादा और तेज ऑप्शन ढूंढ रहे थे.

कैसे काम करता है एलपीजी एटीएम?

एलपीजी एटीएम पूरी तरह डिजिटल और ऑटोमेटेड सिस्टम पर काम करता है. उपभोक्ता कुछ आसान स्टेप्स में सिलेंडर रिफिल कर सकते हैं. इसके लिए उपभोक्ता को मशीन पर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होगा, इसके बाद ओटीपी की जरिए वेरिफिकेशन करना होगा. वहीं खाली सिलेंडर पर लगे क्यूआर कोड या बारकोड को स्कैन करना होगा. इसके बाद यूपीआई, डेबिट कार्ड या दूसरे डिजिटल माध्यम से पेमेंट करना होगा. प्रक्रिया पूरी होने के बाद मशीन खाली सिलेंडर को अपने पास रख लेती है और 2 से 3 मिनट के अंदर ही भरा हुआ सिलेंडर बाहर निकाल देती है. 

किन लोगों को मिलेगा इस सुविधा का फायदा?

फिलहाल यह सुविधा सीमित है और इसका लाभ उन उपभोक्ताओं को मिल रहा है जो क्षेत्र में भारत गैस एजेंसी से जुड़े हुए हैं. हालांकि इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है और अगर यह सफल रहा तो आने वाले समय में इसे दूसरे शहरों और क्षेत्र में भी शुरू किया जा सकता है. वहीं आपको बता दें कि इस एटीएम से मिलने वाले सिलेंडर लोहे के नहीं बल्कि फाइबर से बने कंपोजिट सिलेंडर है. यह वजन में करीब 15 किलो के होते हैं, वहीं इनमें जंग नहीं लगती है. इसके अलावा इस्तेमाल में भी आसान होते हैं और उनकी बॉडी पारदर्शिता होती है, जिससे गैस का लेवल आसानी से देखा जा सकता है.

Share this story

Tags