लव, सेक्स और धोखा! प्रेमी से बात करने से रोका तो जल्लाद बनी पत्नी ने काट डाला पति का प्राइवेट पार्ट और हो गई फुर्र

बिहार के वैशाली जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां करतांहा थाना क्षेत्र के भटौली भगवान गांव में एक महिला ने अपने ही पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। इस घटना में महिला के पति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि होली के दिन महिला के पति ने उसके साथ मारपीट की। इससे गुस्साई महिला ने सब्जी काटने वाले चाकू से उसके गुप्तांग पर हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार होली के दिन पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस झगड़े में महिला के पति ने उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान गुस्साई महिला ने पहले ईंट फेंककर अपने पति के सिर पर मारा और जब वह जमीन पर गिर गया तो महिला ने सब्जी काटने वाले चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। इससे उसके पति की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला प्रियंका देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार महिला के पति मिथलेश पासवान का अपनी पत्नी प्रियंका देवी से झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में प्रियंका ने मिथलेश पासवान के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। इससे मिथलेश जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। इसी बीच आरोपी पत्नी ने चाकू से अपने पति का प्राइवेट पार्ट (लिंग) काट दिया। घटना के बाद आरोपी महिला भागने लगी, लेकिन परिजनों व ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस के अनुसार, मिथलेश पासवान मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उनके तीन बेटे ऋतिक, रिशु और निशांत कुमार हैं। परिजनों के अनुसार, होली खेलकर जब मिथलेश पासवान घर आया तो उसने अपनी पत्नी को फोन पर किसी दूसरे आदमी से बात करते हुए पकड़ लिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। फिलहाल पुलिस ने हाजीपुर सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।