बिहार में प्यार, दिल्ली में शादी और मुंबई में सुहागरात, प्रेग्नेंट हुई तो स्टेशन पर छोड़ कर भागा हैवान पति, हाई वोल्टेज ड्रामा की कहानी जानकर चौंक जाएंगे आप

बिहार के समस्तीपुर में एक बार फिर प्यार, शादी और धोखे की कहानी सामने आई है। इस कहानी को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा भी चल रहा है। विद्यापतिनगर के बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत के गोपालपुर गांव में एक युवती अपने कथित पति के घर के बाहर धरने पर बैठी है। युवती का आरोप है कि उनके बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चार महीने पहले दोनों ने भागकर शादी कर ली और मुंबई चले गए। वह वहाँ गर्भवती हो गयी। जब यह खबर उसके पति को मिली तो वह उसे स्टेशन पर छोड़कर भाग गया। हालांकि अभी तक इस लड़की ने पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी है।
लड़की उजियारपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है और एक विशेष समुदाय से ताल्लुक रखती है। उसने बताया कि दो साल पहले वह अपनी दादी की बहन के घर शादी समारोह में गई थी। वहां उसकी मुलाकात उस युवक से हुई। दोनों को पहली नजर में ही प्यार हो गया और दोनों डेढ़ साल तक एक-दूसरे से बातें करते रहे। चार महीने पहले दोनों ने भागकर शादी करने का फैसला किया और यहां से भागकर मुंबई चले गए। वहां दोनों ने एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली और पति-पत्नी के रूप में रहने लगे।
लड़की ने बताया कि हाल ही में उसे पता चला कि वह गर्भवती है। जब उसने यह जानकारी अपने पति को दी तो दिखावे के लिए तो वह बहुत खुश हुआ, लेकिन वह उसे धोखे से रेलवे स्टेशन ले गया, जहां उसे छोड़कर फरार हो गया। तब से वह अपने पति की तलाश में संघर्ष कर रही है। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसके पति की कोई खबर नहीं मिली तो वह अपनी मां के साथ उसके घर पहुंची और अपने हक की मांग कर रही है। इधर, घर के बाहर हंगामा देख युवक के परिजनों ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया है।
चूंकि मामला दो समुदायों से जुड़ा हुआ है। इसीलिए पुलिस भी इस मामले में सीधे हस्तक्षेप से बच रही है। थाना प्रभारी फिरोज आलम के अनुसार हंगामे की खबर है, लेकिन अभी तक किसी पक्ष ने इस संबंध में कोई शिकायत नहीं दी है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, लड़की की मां ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उसके दामाद ने उससे विश्वास करके शादी की है। वह अक्सर कहता था कि वह अपनी बेटी को खुश रखेगा, लेकिन उसे गर्भवती करने के बाद वह फरार हो गया।