Samachar Nama
×

'लोग वर्क फ्रॉम होम करें और पीएम घूमने में व्यस्त', मेलोनी को टॉफी गिफ्ट किए जाने पर भड़कीं जेबी मैथर

तिरुवनंतपुरम, 21 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद जेबी मैथर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को 'मेलोडी टॉफी' तोहफे में दिए जाने को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह केवल किसी देश की यात्रा का मुद्दा नहीं है, बल्कि आम लोगों और नागरिकों के प्रति नजरिए का सवाल है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में जेबी माथेर ने कहा, "यह सिर्फ किसी देश का दौरा करने की बात नहीं है, बल्कि यह आम आदमी, लोगों और नागरिकों के प्रति नजरिए की बात है। वह कहते हैं कि आप सभी को 'वर्क फ्रॉम होम' करना चाहिए, चीजों का इस्तेमाल और यात्रा कम करनी चाहिए। वह लोगों को ये सारे निर्देश देते हैं, जबकि प्रधानमंत्री खुद घूमने-फिरने में व्यस्त हैं और ऐसा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि भारत में सब कुछ ठीक है, जबकि असल में ऐसा नहीं है।"

वहीं, केरल में गठित नई सरकार को लेकर सवाल किए जाने पर उन्होंने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह बेहद खुशी का पल है और पूरी टीम राज्य के लोगों के कल्याण तथा विकास के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि अब लोगों के लिए काम करके दिखाने का समय है और यूडीएफ इस दिशा में पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा। साथ ही, उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य की जनता नई सरकार के कामकाज से संतुष्ट होगी।

आपको बताते चलें, केरल में कई दिनों की राजनीतिक खींचतान और अनिश्चितता के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली 21 सदस्यीय यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) सरकार में विभागों का बंटवारा पूरा हो गया। इसके साथ ही राज्य में एक नए राजनीतिक अध्याय की औपचारिक शुरुआत हो गई। कैबिनेट के 14 सदस्य (जिनमें मुख्यमंत्री सतीशन भी शामिल हैं) पहली बार मंत्री बने हैं। इनमें से छह नेता पहली बार विधायक चुने गए हैं। इसे यूडीएफ की युवा और नई नेतृत्व छवि पेश करने की कोशिश माना जा रहा है। कैबिनेट में दो महिला मंत्रियों को शामिल किया है।

--आईएएनएस

पीएसके

Share this story

Tags