शेरों ने कर दी कुत्ते पर हमला करने की गलती, वीडियो में देखें जंगल के राजा को कैसे सिखाया सबक
शेर को जंगल का राजा कहा जाता है और वह किसी भी जानवर का शिकार आसानी से कर सकता है, लेकिन कभी-कभी उसे हार का सामना करना पड़ता है। शिकारी उस पर हावी हो जाता है, जिससे शेर बिना शिकार के रह जाता है। सोशल मीडिया पर हमें एक वीडियो मिला जिसमें दो शेरों ने एक कुत्ते पर हमला करने की गलती की। कुत्ते ने दोनों शेरों पर इतनी ज़ोर से हमला किया कि शेरों का घमंड टूट गया। इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
इसे अब तक 59,000 से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं, और 3,700 से ज़्यादा लाइक्स और 600 से ज़्यादा रीट्वीट भी मिल चुके हैं। इस वीडियो में दो शेर जंगल में शिकार का इंतज़ार करते हुए देखे जा सकते हैं। शेरों से थोड़ी दूरी पर, शायद नदी के दूसरी तरफ, कुछ ज़ेबरा भी दिख रहे हैं। शेर ज़ेबरा को अपना शिकार बनाने के लिए नदी पार करने की सोच रहे हैं। इसी बीच, एक कुत्ता लंगड़ाते हुए उनकी तरफ़ बढ़ता है।
The injured dog takes on the mighty lion couple.Courage can take you to try & achieve the impossible…
— Susanta Nanda IFS (Retd) (@susantananda3) April 10, 2022
(VC:SM) pic.twitter.com/9H0zOxO2HL
फिर क्या हुआ कि शेरों ने कुत्ते को अपना शिकार बनाने के लिए उस पर हमला कर दिया। लेकिन कुत्ते ने दोनों शेरों पर इस तरह भौंकना शुरू किया कि शेरों की हालत खराब हो गई और वे पीछे हट गए। उसके बाद कुत्ते ने भौंकते हुए एक के बाद एक दोनों शेरों पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले से शेर डर गए और पीछे हट गए।
इसके बाद कुत्ता जाने लगा, जिसके बाद शेरों ने एक बार फिर कुत्ते पर हमला करने की कोशिश की। कुत्ते ने शेर पर फिर हमला किया और इस बार उसने कूदकर शेर के मुंह पर हमला कर दिया। कुत्ते के इन हमलों से शेर पीछे हट गए और उसके बाद कुत्ता वहां से बड़े आराम से चला गया।

