ली शुलेइ ने शी चिनफिंग विचार और विश्व संगोष्ठी में विदेशी प्रतिनिधियों से मुलाकात की
बीजिंग, 11 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के सदस्य और सीपीसी केंद्रीय कमेटी के प्रचार विभाग के मंत्री ली शुलेइ ने पेइचिंग में नए युग में चीनी विशेषता वाले समाजवाद पर शी चिनफिंग की विचारधारा और विश्व नामक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेने वाले विदेशी प्रतिनिधियों से भेंट की।
ली ने कहा कि नए युग में चीनी विशेषता वाले समाजवाद पर शी चिनफिंग की विचारधारा का अध्ययन करना वर्तमान चीन को समझने की कुंजी है।
18वीं सीपीसी राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद कामरेड शी चिनफिंग द्वारा केंद्रित होने वाली सीपीसी केंद्रीय कमेटी के नेतृत्व में चीन ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं। हम विभिन्न देशों के राजनीतिक दलों के साथ राष्ट्र-शासन पर विचारों का आदान-प्रदान करने और एक दूसरे से सीखने को तैयार हैं।
विदेशी प्रतिनिधियों ने कहा कि उन्होंने इस यात्रा में अपनी आखों से चीन के विभिन्न क्षेत्रों में विकास की उपलब्धियां देखीं और वे महासचिव शी चिनफिंग के विचार का अध्ययन मजबूत करना चाहते हैं ताकि राष्ट्र विकास की बुद्धिमत्ता प्राप्त की जाए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/

