Samachar Nama
×

ली छ्यांग ने चीनी राज्य परिषद की कार्यकारी बैठक की अध्यक्षता की

ली छ्यांग ने चीनी राज्य परिषद की कार्यकारी बैठक की अध्यक्षता की
ली छ्यांग ने चीनी राज्य परिषद की कार्यकारी बैठक की अध्यक्षता की

बीजिंग, 30 जून (आईएएनएस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने राज्य परिषद की कार्यकारी बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विकास पर एक रिपोर्ट सुनी गई, वर्तमान विदेश व्यापार स्थिति और एक मजबूत व्यापारिक राष्ट्र के निर्माण से संबंधित कार्यों का अध्ययन किया गया और "कार्बन पीकिंग के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना कार्य योजना" और "राष्ट्रीय स्वास्थ्य के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना" की समीक्षा और अनुमोदन किया गया।

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विकास के रुझान की गहरी समझ होना, समर्थन नीतियों और शासन प्रणालियों में सुधार करना और विकास में पहल को मजबूती से पकड़ना आवश्यक है।

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि विदेशी व्यापार विकास की अच्छी गति को बनाए रखना, ऋण और ऋण बीमा जैसे क्षेत्रों में समर्थन बढ़ाना, उच्च गुणवत्ता वाले सामान और सेवाओं के आयात का विस्तार करना, व्यापार समर्थन प्रणाली में सुधार करना, सार्वजनिक सेवा मंचों का निर्माण करना और आयात और निर्यात के संतुलित विकास को बढ़ावा देना आवश्यक है।

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि आर्थिक संरचना के परिवर्तन और उन्नयन को बढ़ावा देने और अधिक हरित आर्थिक विकास के अवसर पैदा करने के लिए कार्बन पीकिंग और कार्बन तटस्थता रणनीति की भूमिका का लाभ उठाना आवश्यक है।

बैठक में इस बात पर प्रकाश डाला गया कि हाल के वर्षों में, स्वस्थ चीन के निर्माण में तेजी आई है और लोगों के स्वास्थ्य स्तर में लगातार सुधार हुआ है। बैठक में अन्य मामलों पर भी चर्चा हुई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags