Samachar Nama
×

ली छ्यांग ने 29वें चीन-आसियान नेताओं के सम्मेलन में भाग लिया

ली छ्यांग ने 29वें चीन-आसियान नेताओं के सम्मेलन में भाग लिया
ली छ्यांग ने 29वें चीन-आसियान नेताओं के सम्मेलन में भाग लिया

बीजिंग, 16 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने सोमवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में 29वें चीन-आसियान नेताओं के सम्मेलन में भाग लिया।

ली छ्यांग ने कहा कि वर्तमान वर्ष चीन और आसियान के बीच सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी की स्थापना की पांचवीं वर्षगांठ है। पिछले पांच वर्षों में, अंतरराष्ट्रीय एकतरफा और संरक्षणवाद में वृद्धि हुई है, और भू-राजनीतिक टकराव भी हुआ है। ऐसी पृष्ठभूमि में चीन-आसियान सहयोग प्रतिकूल परिस्थिति के बावजूद आगे बढ़ता रहा। पांच साल के असाधारण सफर में महत्वपूर्ण अनुभव है कि दोनों पक्षों को मित्रता और आपसी मदद की परंपरा संभालकर खुलेपन व साझी जीत के सही रास्ते पर कायम रहना और सृजनात्मक विकास के अनुकूल है।

ली छ्यांग ने कहा कि वर्तमान में दोनों पक्षों को अधिक एकजुट होकर अधिक घनिष्ठ चीन-आसियान साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करना चाहिए ताकि वैश्विक विकास व समृद्धि में अधिक निश्चितताएं और स्थिरताएं डाली जाए। शांति और अमन-चैन की गारंटी को मजबूत बनाया जाए। हमें वार्ता से मतभेद के निपटारे पर कायम रहकर एक साथ बाहरी हस्तक्षेप का विरोध करना और क्षेत्रीय शांति व स्थिरता की सुरक्षा करनी चाहिए। चीन यथाशीघ्र ही दक्षिण चीन सागर में आचरण संहिता संपन्न करने की प्रतीक्षा करता है। क्षेत्रीय विकास व समृद्धि बढ़ाई जाए और व्यापक जन कल्याण बढ़ाया जाए।

इस सम्मेलन में उपस्थित आसियान देशों के नेताओं ने आसियान-चीन सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी की स्थापना के पांच साल में प्राप्त उपलब्धियों की सराहना की और व्यक्त किया कि आसियान देश चीन के साथ रणनीतिक संवाद मजबूत कर आपसी राजनीतिक विश्वास बढ़ाने, आसियान-चीन मुक्त व्यापार क्षेत्र 3.0 उन्नयन संधि लागू करने और विभिन्न क्षेत्रों के सहयोग को गहराने को तैयार हैं।

आसियान देश चीन के साथ यथाशीघ्र ही दक्षिण चीन सागर आचरण संहिता संपन्न करना चाहते हैं।

इस सम्मेलन में घोषणा की गई कि चीन-आसियान मुक्त व्यापार क्षेत्र 3.0 उन्नयन संधि 1 दिसंबर 2026 को प्रभावी होगी और वर्ष 2027 को चीन-आसियान एआई सहयोग वर्ष निर्धारित किया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags