ली छ्यांग ने राज्य परिषद के 22वें अध्ययन की अध्यक्षता की
बीजिंग, 13 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद ने 12 नवंबर को बहु-स्तरीय सामाजिक गारंटी प्रणाली में सुधार कर सामाजिक गारंटी का सुरक्षा जाल मजबूत करने के विषय पर 22वां अध्ययन आयोजित किया।
इस मौके पर प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने कहा कि चीन में दुनिया की सबसे बड़ी और व्यापक सामाजिक गारंटी प्रणाली स्थापित हो चुकी है। अब आर्थिक और सामाजिक विकास में नई विशेषताएं सामने आईं। जनसंख्या की संरचना में परिवर्तन, तकनीकी प्रगति और रोजकार के प्रकार की विविधता आदि तत्वों ने सामाजिक गारंटी प्रणाली के विकास के लिए नई और उच्चतर आवश्यकता निर्धारित की।
विकास की समग्र स्थिति में सामाजिक गारंटी की अहम भूमिका पूरी तरह से समझकर नई स्थिति का अनुकूल करने के साथ नई समस्याओं का समाधान करना होगा, ताकि सामाजिक गारंटी कार्य का उच्च गुणवत्ता वाला अनवरत विकास बढ़ सके।
ली छ्यांग ने कहा कि देश की वस्तुस्थिति के अनुसार चीनी विशेषता वाली सामाजिक गारंटी व्यवस्था का विकास करना होगा। सरकारी नेतृत्व व सामाजिक सहयोग के बीच संतुलन और बुनियादी व विविध आपूर्ति के बीच संबंधों को अच्छे से बनाए रखना होगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
डीकेपी/

