Samachar Nama
×

लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा हैं राहुल गांधी, झारखंड के मामले पर एकदम चुप हो जाते हैं : शाइना एनसी

लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा हैं राहुल गांधी, झारखंड के मामले पर एकदम चुप हो जाते हैं : शाइना एनसी
लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा हैं राहुल गांधी, झारखंड के मामले पर एकदम चुप हो जाते हैं : शाइना एनसी

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। महबूबा मुफ्ती के बयान, पंजाब में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर विवाद समेत कई मामलों को लेकर शिवसेना नेता शाइना एनसी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए 'दिमागी नक्सल' को लेकर शाइना एनसी ने कहा कि जो टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ नारा लगाते हैं, जो सेना और सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं, जो वंदे मातरम और तिरंगे का विरोध करते हैं और जो फॉरेन फंडिंग वाले एनजीओ चलाते हैं। उन्होंने कहा कि शायद महबूबा मुफ्ती इस कैटेगरी में फिट बैठती हैं।

पंजाब में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर विवाद पर शाइना एनसी ने कहा कि पंजाब में जिस तरह की राजनीति चल रही है, वह बहुत दुखद है। स्वतंत्रता दिवस पर जश्न मानाया जाता है लेकिन वहां पर तुच्छ राजनीति की जा रही है।

पान मसाले का विज्ञापन करने पर कुछ अभिनेताओं के खिलाफ एफडीए की ओर से की गई कार्रवाई पर शाइना एनसी ने कहा कि मेरा मानना है कि एफडीए की ओर बिल्कुल सही काम किया जा रहा है।

झारखंड सरकार की ओर से छात्रों से बातचीत की पहल को लेकर शाइन एनसी ने कहा कि बच्चों से चर्चा करनी चाहिए और संवाद करना चाहिए। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा हैं। वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर और प्रधानमंत्री के घर के बाहर प्रोपेगेंडा करते हैं लेकिन झारखंड के मामले पर एकदम चुप हो जाते हैं। यह दोतरफा रवैया बिल्कुल नहीं चलेगा।

गोपीनाथ मुंडे को लेकर कांग्रेस नेता की ओर से दिए गए बयान पर शाइना एनसी ने कहा कि पृथ्वीराज चव्हाण शायद भूल चुके हैं कि गोपीनाथ मुंडे एक स्वयंसेवक थे। गोपीनाथ मुंडे एक ओबीसी नेता थे और वे एक ऐसे नेता थे, जिनका दिल सिर्फ 'कमल' के लिए धड़कता था।

--आईएएनएस

एसडी/पीएम

Share this story

Tags